ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

जानें- क्‍यों खास है पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में हुई भाजपा के संसदीय दल की बैठक

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में मंगलवार को भाजपा के संसदीय दल की बैठक हो रही है। ये बैठक कई मायनों में खास है। ये बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पार्टी उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए अपना बिगुल फूंक चुकी है। इस बैठक में कुछ खास मुद्दों और सदन में विपक्ष द्वारा लगातार किए जा रहे हंंगामे पर सरकार की रणनीति भी तय हो सकती है। आपको बता दें कि सदन में लगातार विपक्ष कृषि कानूनों को वापस लेने और पेगासस जासूसी कांड पर चर्चा करने को लेकर हंगामा कर रहा है। हालां‍कि सरकार इन दोनोंं ही मांगों को एक राजनीतिक मुद्दा बता रही है। सरकार का कहना है कि इन दोनों मुद्दों पर विपक्ष राजनीति कर रहा है।

सरकार ने हंगामे के बीच कुछ जरूरी विधेयकों को दोनों सदनों में पास जरूर करवाया है। इस बीच कुछ और विधेयक भी सरकार को पास करवाने हैं। इनको पास कराने के लिए सरकार क्‍या रणनीति बनाएगी, आज की संसदीय दल की बैठक में इस पर विचार हो सकता है। इसके अलावा विपक्ष के हंगामे पर सरकार की आने वाले दिनों के लिए क्‍या रणनीति होगी, इस बैठक में इस पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है।

आपको यहां पर ये भी बता दें कि संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई को शुरू हुआ था और अब इसके समाप्‍त होने के केवल तीन दिन ही शेष रह गए हैं। यदि समय से पहले इस सत्र को खत्‍म नहीं किया जाता है तो 13 अगस्‍त को  इसका आखिरी दिन होगा। सरकार सदन में चल रहे गतिरोध पर लगातार विपक्ष पर निशाना साध रहा है। गौरतलब है कि किसानों के मुद्दे पर विपक्ष ने जिस तरह से यूटर्न लिया है उसने सरकार को मजबूत बनाया है। सत्र से पहले विपक्ष इन कानूनों पर चर्चा की मांग कर रहा था लेकिन अब उसका कहना है कि वो इन कानूनों की वापसी से कम में नहीं मानेगा।

Related Articles

Back to top button