ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

शोर शराबे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्‍थगित

नई दिल्ली। मानूसन सत्र के खत्‍म होने के अब केवल तीन दिन ही शेष रह गए हैं। 19 जुलाई को शुरू हुए इस सत्र का ज्‍यादातर समय गतिरोध में ही बीता है। इसकी वजह से दोनों ही सदनों में काम कम हुआ और इसकी वजह से सरकार को करोड़ों का नुकसान भी उठाना पड़ा है। भाजपा ने 10 अगस्त और 11 अगस्त के लिए अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी कर उन्हें दोनों सदनों और अन्‍य महत्‍वपूर्ण बैठकों में मौजूद रहने को कहा है। विपक्ष द्वारा जारी गतिरोध की सबसे बड़ी वजह पेगासस जासूसी कांड रहा है और दूसरी वजह किसानों को मुद्दा रहा है।

इन दोनों ही मुद्दों पर विपक्ष लगातार चर्चा किए जाने की मांग कर रहा है, वहीं सरकार का कहना है कि विपक्ष इन मुद्दों पर राजनीति कर रहा है। सरकार की तरफ से ये भी अपील की गई है कि विपक्ष को जनहित के मुद्दों पर सदन में वार्ता करनी चाहिए। गतिरोध के बीच सरकार अब तक कुछ बिल भी पास करवा चुकी है। विपक्ष इस पर भी अपनी आपत्ति जता रहा है। हालांकि राज्यों को ओबीसी सूची बनाने का अधिकार देने संबंधी बिल पर विपक्ष ने सरकार का साथ दिया है। इस बीच विपक्ष ने ये भी साफ कर दिया है कि पेगासस, कृषि कानूनों और महंगाई के मुद्दों पर उसके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है

जैसे-जैसे मानसून सत्र के समाप्‍त होने के दिन नजदीक आ रहे हैं सरकार ने भी पूरी कमर कस ली है। इसके तहत अब आखिरी दिनों में सरकार ने विधायी कामकाज को पूरा करने की रफ्तार तेज कर दी है। विपक्ष के तेवर और सरकार की तैयारी को देखते हुए इस लिहाज से आज भी दोनों ही सदनों में हंगामा होने के आसार हैं।

ताजा अपडेट:- 

  • कांग्रेस सांसद रिपुण बोरा ने राज्‍य सभा में तेल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा के लिए सदन में नोटिस दिया है। उन्‍होंने कहा है कि नियम 267 के तहत अन्‍य मुद्दों को छोड़कर इस पर बहस की जानी चाहिए।
  • लोकसभा और राज्‍यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्‍थगित

Related Articles

Back to top button