ब्रेकिंग
Raipur Extortion Case: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी Kawardha News: लापरवाही और स्वेच्छाचारिता पर बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तह... ऑनलाइन सट्टा किंग बाबू उर्फ गुलशन खेमानी पर रायपुर पुलिस का शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क Kawardha News: किसानों को काम के लिए रिश्वत न देने की हिदायत, लापरवाही बरतने पर तहसीलदार निलंबित Raipur 53 Lakh Theft Case: रायपुर में 53 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गीजर और टीवी में छुपाए गए थे पैस... Durg Police Cash Reward: नाबालिग की हत्या के फरार आरोपी पर दुर्ग पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम, सूचना... Bastar Cyber Crime News: बस्तर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय सायबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, जामताड़ा के 2 ... Kawardha Baiga Children Death: कबीरधाम के बैगा बहुल गांव में 5 बच्चों की मौत, सियासत हुई तेज Raipur Child Cruelty News: रायपुर में 3 साल के मासूम बच्चे परवान चढ़ाया कहर, सगी मां और सौतेले पिता ... गुजारा भत्ता नहीं देने पर बार-बार जेल भेजना कानूनी रूप से सही नहीं, हाईकोर्ट का फैसला
देश

तीन दिनों में सोना 600 रुपये सस्ता, छत्तीसगढ़ में चांदी 1600 रुपये लुढ़की

रायपुर: अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से अब सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। बीते तीन दिनों में सोना 600 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं चांदी की कीमतों में 1600 रुपये की गिरावट आ गई है। मंगलवार सुबह रायपुर सराफा बाजार में सोना प्रति दस ग्राम ( स्टैंडर्ड ) 48,200 रुपये और चांदी 65,500 रुपये प्रति किलो रही। 65 हजार रुपये किलो के स्तर पर चांदी चार महीने बाद आई है।
सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि अब दोनों कीमती धातुओं में इस प्रकार से उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी कीमती धातुओं को खरीदारी का काफी अच्छा मौका बना है। वैसे भी गोल्ड में निवेश कभी भी नुकसान नहीं पहुंचाता। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि इन दिनों वायदा बाजार में भी सोने की मांग थोड़ी घटी है।
गोल्ड लोन कंपनियां बना रही रणनीति
सोने-चांदी की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए अब गोल्ड लोन देने वाली कंपनियां अपनी रणनीति बना रही हैं। गोल्ड देने वाली कंपनियों के साथ ही बैंकों द्वारा भी उपभोक्ताओं को काफी आसानी से गोल्ड लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही ब्याज दर भी काफी कम है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को बनवाई में छूट के साथ ही उपहार योजना का भी लाभ मिलेगा। इसके लिए भी ब्रांडेड ज्वेलरी कंपनियों के साथ ही ज्वेलरों द्वारा रणनीति बनाई जा रही है। साथ ही गहनों के पारंपरिक रेंज के साथ ही नए कलेक्शन भी मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button