ब्रेकिंग
Bhiwani Murder Case: भिवानी में आटा चक्की संचालक की सनसनीखेज हत्या, लिव-इन पार्टनर ने प्रेमी और पिता... Faridabad DJ Operators Protest: शादियों में डीजे बैन के खिलाफ उतरे डीजे संचालक, महापंचायत में रखी रो... Kurukshetra Road Accident: पिहोवा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौलाना आजाद मेड... Panchkula Ravan Effigy Controversy: पंचकूला में दशहरे से पहले रावण के पुतले बनाने को लेकर बड़ा विवाद... Amit Jani Threatened in Sonipat: फिल्म निर्माता अमित जानी पर हमले की कोशिश, वैष्णो देवी से लौटते समय... Rohtak Crime News: रोहतक में चार साल की बच्ची से तीन बार हुआ यौन उत्पीड़न, सगे पिता और मां गिरफ्तार Haryana Agniveer Job Reservation: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का ऐलान, ग्रुप-सी... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीन संदिग्ध शूटर गिरफ्तार, हरियाणा औ... Karnal Sarpanch Suspended: करनाल में वित्तीय अनियमितता और गबन के आरोप में हसनपुर की सरपंच मंजू रानी ... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार
देश

रासायनिक खाद की कम आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध दिया धरना

सारंगढ़-कटेली: भारत माता चौक में विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार की अगुवाई में ब्लाक कांग्रेस के साथ किसान कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद केंद्र सरकार पर छत्तीसगढ़ के साथ पक्षपात कर रासायनिक खाद तथा उर्वरक की कम आपूर्ति देने का आरोप लगाते हुए पर जिला कलेक्टर भीम सिंह को ज्ञापन सौंपा।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा की गई मांग के अनुरूप आधे से भी कम रासायनिक खाद व उर्वरक की आपूर्ति करा रही है। किसानों को रासायनिक खाद उर्वरक की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार के निर्देश में सारंगढ़ ब्लाक कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस ने भारत माता चौक में धरना प्रदर्शन किया। यहां नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं किसान कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने आगंतुकों का अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, विधायक सारंगढ़ उत्तरी जांगड़े, सभापति अनीका भारद्वाज, महामंत्री राधे जयसवाल, जिला कांग्रेस महामंत्री गोल्डी नायक, युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, अनु जाति ब्लाक अध्यक्ष विनोद भारद्वाज, नगर महामंत्री पूर्व पार्षद अविनाश पुरी गोस्वामी ने मोदी सरकार की वादाखिलाफी और किसान विरोधी नीतियों को उजागर किया।

अरुण मालाकार ने मोदी सरकार को बहरूपिया और किसान विरोधी बताते हुए कहा कि किसानों की फसल की मूल्य वृद्घि हो या रसायनिक खाद की उपलब्धता छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार को मांग के अनुरूप आधे से भी कम आपूर्ति की जा रही है। अपनी गलतियों को छिपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता रासायनिक खाद और उर्वरक की कमी का बहाना बनाकर जगह-जगह आंदोलन कर रहे हैं जबकि उन्हें मालूम होना चाहिए कि यह खाद और उर्वरक का आवंटन केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है। पर्याप्त आवंटन दिया जाता तो यह समस्या पैदा नहीं होती। मंच संचालन जिला कांग्रेस के महामंत्री गोल्डी नायक तथा आभार प्रदर्शन किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने किया।

Related Articles

Back to top button