ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

मारपीट की शिकायत करने गए, चोरी के माल समेत पकड़ाए

बिलासपुर। दोस्त के साथ मारपीट की शिकायत करने गया युवक साथियों के साथ चोरी के माल समेत पकड़ा गया है। बेलगहना पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी का माल जब्त कर न्यायालय में पेश किया है। मामला बेलगहना चौकी का है। शहर के डबरीपारा में रहने वाला मुकेश सिंह शनिवार को अपने साथियों के साथ अमरकंटक घूमने जा रहा था। इस दौरान बाइक सुमित जायसवाल चला रहा था। बेलगहना के पास तीनों अनियंत्रित बाइक से गिर गए।
इस पर मुकेश ने अपने साथी सुमित को एक तमाचा मार दिया। मार खाने के बाद सुमित अपने साथियों को छोड़कर बाइक में अकेले टेंगनमाड़ा आ गया। वहीं, उसके दोस्त पैदल टेंगनमाड़ा पहुंचे। यहां सुमित ने अपने साथियों के साथ मुकेश और गोलू की पिटाई कर दी। मुकेश इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस को मुकेश पर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ में युवकों ने बताया वे चोरी की बाइक में घूमने निकले थे। साथ ही सिविल लाइन क्षेत्र में और चोरी की घटना को अंजाम देना बताया।
इस पर पुलिस ने चोरी की बाइक और चांदी के जेवर जब्त कर आरोपित सुमित जायसवाल(28 वर्ष) निवासी अटल आवास बहतराई, मुकेश सिंह(29 वर्ष) निवासी डबरीपारा बिलासपुर, रजनीकांत वैष्णव(20 वर्ष) निवासी देवरीडीह को गिरफ्तार कर लिया।
शहर में करते हैं चोरियां
मारपीट की शिकायत करने गए मुकेश से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान उसकी गोलमोल बातों को सुनकर पुलिसकर्मियों को संदेह हो गया। कड़ाई बरतने पर मुकेश ने शहर में बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। साथ ही अन्य चोरियों के संबंध में जानकारी दी। पुलिस आशंका जता रही है कि युवकों से चोरी के अन्य मामलों की भी जानकारी मिल सकती है। युवकों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button