ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

उत्‍तर प्रदेश और बिहार में आज हो सकती है तेज बारिश, कुछ राज्‍यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। मानसून का प्रभाव अब धीरे-धीरे कुछ कम होता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ जगहों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के अधिकतर राज्‍यों में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने की उम्‍मीद जताई गई है। हालांकि इस दौरान उत्‍तर-पूर्वी राज्‍य, उत्‍तरी राज्‍यों में मध्‍यम से तेज बारिश हो सकती है।

जिन राज्‍यों में इस दौरान मौसम साफ रहेगा वहां पर आने वाले दिनों में लाेगाें काे अब भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब समेत कुछ अन्‍य राज्‍यों के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि यहां पर शुक्रवार से मानसून थोड़ा कमजोर पड़ जाएगा। अगले तीन दिनों के लिए मौसम विभाग का अनुमान कुछ इस प्रकार है।

11 अगस्‍त: जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पूर्वी मध्‍य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके और रायलसीमा में गरज के साथ बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, छत्‍तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वी उततर प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल समेत सभी उत्‍तर पूर्वी राज्‍यों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

12 अगस्‍त: जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

झारखंड, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज बारिश होने की संभावना है। बिहार, उत्‍तर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

13 अगस्‍त: जम्‍मू कश्‍मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, त्रिपुरा, मिजोरम में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। आंध्र प्रदेश के रायलसीमा, ओडिशा के तटीय क्षेत्र में गरज के साथ बारिश हो सकती है। सिक्किम, पश्चिम बंगाल के ऊपरी इलाके, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में अत्‍यधिक बारिश की संभावना के तहत अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button