ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

OMG: ‘गुम है किसी के प्यार में’ के महज एक मिनट के प्रामो के लिए रेखा ने चार्ज किए इतने करोड़ रुपए! फीस जानकर रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली। स्टार प्लस पर अपने वाला फेम टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ दर्शकों का पसंदीदा शोज हैं। ये शो लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इन दिनों ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो काफी चर्चा में बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में भी ये शो टॉप 5 में रहता है। इस शो में जल्द ही जबरदस्त ट्विस्ट आने वाले है। साथ ही दर्शकों के लिए और खास सरप्राइज है वो यो कि जल्द ही शो में बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा इस शो में अपनी खूबसूरती और अदाओं का तड़का लगाती नजर आएंगी। बीते दिनों इस शो का प्रोमो रिलीज किया गया था जिसमें रेखा की दिलकश अवाज ने फैंस का दिल जीत लिया था। साथ ही करीब एक मिनट के इस प्रोमो में कहानी में आने वाले ट्विस्ट की तरफ इशारा भी किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मजह एक मिनट के इस प्रोमो के लिए रोखा ने किनते करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

चार्ज की इतनी मोटी र​कम

टाइम्स नाउ डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गुम है किसी के प्यार में’ के प्रोमो को शूट करने के लिए रेखा ने करीब 5-7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। बहुत अच्छी बात है कि वह दूसरे प्रोमो का हिस्सा हैं। उनकी बराबरी करने वाला कोई नहीं है। रेखा पहले भी कई शो में स्पेश गेस्ट के तौर पर नजर आ चुकी हैं। वह हमेशा ही अपनी स्टाइल और अदाओं के लिए जानी जाती हैं। वहीं रेखा हाल ही में सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ में भी बतौर गेस्ट बनकर पहुंची थीं।

इस लुक में आईं नजर

आपको बता दें कि हाल ही में जो प्रोमो रिलीज हुआ है उसमें रेखा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। स्टारप्लस ने प्रोमो के साथ खूबसूरत कैप्शन लिखा गया था, ‘फर्ज के आगे एक बार फिर मजबूर खड़ा है प्यार। अब क्या फैसला सुनाएगी फर्ज और मोहब्बत की ये दास्तान।’ रेखा के लुक की बात करें तो प्रोमो में वह हमेशा की तरह ही वह अपने आइकॉनिक लुक में दिखीं। उन्होंने कांजवरम साड़ी, बड़े झुमके वेलवेटी लिपस्टिक और मांग में सिंदूर लगा रखा था। उनके इस लुक को फैंस ने हमेशा ही तरह ही काफी पसंद किया।

Related Articles

Back to top button