ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
देश

दिल्ली में घर बैठे मिलेंगी DL समेत कई सुविधाएं, केजरीवाल बोले- ये है 21वीं सदी का भारत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को परिवहन विभाग की 33 ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत की और कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है। केजरीवाल ने आईपी एस्टेट मोटर लाइसेंसिंग कार्यालय (एमएलओ) के दरवाजे पर ताला लगा दिया, जो इस बात का प्रतीक है कि लोगों को अपने काम के लिए अब इस कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है और वे इसे ऑनलाइन माध्यम से करा सकते हैं।

उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि विभिन्न विभागों में सेवाओं को ऑनलाइन बनाया जाएगा, जैसा कि परिवहन विभाग में किया गया है। उन्होंने कहा, “यह 21वीं सदी के भारत और प्रौद्योगिकी के उपयोग की दिशा में एक कदम है। परिवहन संबंधी सभी सेवाएं अब परिवहन कार्यालयों में आए बिना, छुट्टी लिए बिना या बिचौलियों के झमेले में पड़े बिना प्राप्त की जा सकती है।”

इस अवसर पर दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर वास्तविक स्वतंत्रता बिचौलियों, रिश्वतखोरी और लंबी कतारों से निजात होगी। उन्होंने कहा कि ये ऐतिहासिक दिन है। ये वो काम है जो 21वीं सदी के भारत की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि एमएलओ कार्यालय पर सांकेतिक ताला वास्तव में भ्रष्टाचार और लंबी कतारों का अंत है।

Related Articles

Back to top button