ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
देश

छत्तीसगढ़: उग्रवाद प्रभावित दंतेवाड़ा में बन रहे आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए टाउनशिप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए विशेष रूप से एक टाउनशिप विकसित कर रही है जहां उन्हें बेहतर जीवन जीने के लिए उनकी सुरक्षा के साथ-साथ कुशल प्रशिक्षण के लिए आवास प्रदान किया जाएगा। एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है और कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले कुछ नक्सली भी टाउनशिप के निर्माण में शामिल हैं।

राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित दंतेवाड़ा बस्तर क्षेत्र के सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित जिलों में से एक है और यहां कई घातक माओवादी घटनाएं हुई हैं। उग्रवादियों को हिंसा छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जिला पुलिस ने आत्मसमर्पण और पुनर्वास अभियान ‘लोन वरातु’ (जिसे स्थानीय गोंडी बोली में आपके घर/गांव में वापसी कहा जाता है) के हिस्से के रूप में आत्मसमर्पण करने वालों की सुरक्षा के मद्देनजर टाउनशिप परियोजना शुरू की है। इनमें वो कैडर जो सबसे ज्यादा माओवादी प्रभावित इलाकों से ताल्लुक रखते हैं।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने पीटीआई को बताया, ‘देश में पहली बार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए इस तरह की बस्ती बन रही है। हम अगले साल 26 जनवरी को इसका उद्घाटन करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा में पुलिस लाइन के सामने 39 एकड़ में विकसित की जा रही इस टाउनशिप में एक मनोरंजन केंद्र, योगा सहित जिम की जगह, प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य के अलावा 108 एक बीएचके (बेडरूम-हाउस-रसोई) अपार्टमेंट होंगे।

इससे पहेल एसपी पल्लव ने बताया था कि अभियान के तहत, 381 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है जिसमें से 101 इनामी माओवादी थे। एसपी ने आगे कहा, ‘इनमें से 150 माओवादी ऐसे थे जो अपने गांव में रहने में खतरा महसूस कर रहे थे। इन आत्मसमर्पित माओवादियों के लिए देश का पहला टाउनशिप दंतेवाड़ा में बनाया जा रहा है। यहां 20 अलग-अलग चीजों की दुकान खोली जाएंगी और इन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी।’

Related Articles

Back to top button