ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
बिहार

20 दिन पहले फेसबुक वाली से लव मैरिज…’DJ वाले बाबू’ ने फिर दूसरी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, घर में मचा तांडव

बिहार के जमुई में ऐसा मामला सामने आया है जो न तो आपने कभी सुना होगा. यहां तक कि कभी सोचा भी नहीं होगा. यहां डीजे वाले बाबू की एक गर्लफ्रेंड थी. उसके होते हुए डीजे वाले बाबू की बाबू की फेसबुक पर एक और लड़की से दोस्ती हो गई. अफेयर शुरू हुआ और उसने फेसबुक पर मिली लड़की से शादी रचा ली. लेकिन पहले प्यार को वो भूला नहीं था. उसकी उसे इतनी याद सताई कि वो पहली गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंच गया. वो भी शादी के 20 दिन बाद.

लेकिन युवक नहीं जानता था कि यहां उसके साथ क्या होने वाला है. जब वो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा तो गांव वालों ने उसे पकड़ लिया. उसकी शादी फिर उसकी गर्लफ्रेंड से करवा दी. युवक चाहकर भी कुछ नहीं कर पाया. मजबूरी में उसे दुल्हन को घर लाना पड़ा. लेकिन वहां तो पहले से ही एक दुल्हन मौजूद थी. पति के साथ दूसरी दुल्हन को देखते ही पहली वाली का गुस्सा सातवें आसमान में जा पहुंचा.

फिर क्या था पहली पत्नी ने ससुराल से लेकर मायके तक कोहराम मचा दिया. उसकी शादी खुद 20 दिन पहले हुई थी. ऐसे में पति दूसरी सौत ले आया. वो भी ये सब कैसे बर्दाश्त कर सकती थी. फिलहाल मामला की पुलिस जांच कर रही है. मामला मलयपुर थाने के अक्षरा गांव का है. पुलिस को सूचना मिली कि यहां एक घर में जमकर बवाल मचा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां आकर लड़ाई का कारण जाना तो उनके भी होश उड़ गए.

20 दिन पहले हुई थी युवक की शादी

डीजे वाले बाबू विनोद कुमार (19) की शादी 20 दिन पहले लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के हरला गांव में हुई थी. फेसबुक के जरिए एक दूसरे से परिचय होने के बाद दोनों ने लव मैरिज की थी. ग्रामीणों का कहना है कि विनोद जब अपनी पहली प्रेमिका से मिलने हरला गांव गया था, तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी शादी करा दी. यह मामला लक्ष्मीपुर पुलिस के संज्ञान में भी आया. शादी के बाद विनोद अपनी पत्नी के साथ मलयपुर अपने घर लौट आया. लेकिन यहां पहली पत्नी ने हंगामा कर दिया. पहली पत्नी के माता-पिता ने ही मलयपुर पुलिस को लड़ाई की जानकारी दी थी.

Related Articles

Back to top button