ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

सोशल मीडिया का दुरुपयोग बहुत खतरनाक, सरकार बनाए सख्त नियमः सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि तकनीक खासकर सोशल मीडिया का दुरुपयोग खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है और अब सरकार को इसमें दखल देना ही चाहिए। कोर्ट ने केंद्र से कहा कि वह उसे सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर रोक संबंधी दिशा-निर्देश बनाने की समय-सीमा बताए।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सोशल मीडिया पर संदेश, सामग्री उपलब्ध करवाने वाले का पता लगाना एक गंभीर मुद्दा है और इसके लिए नीति की जरूरत है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट या फिर हाईकोर्ट इस मुद्दे पर फैसला लेने में सक्षम नहीं है और सरकार ही इस पर दिशा-निर्देश ला सकती है। जस्टिस दीपक गुप्ता ने केंद्र सरकार से कहा कि आप ही इस पर गाइडलाइन बना सकते हैं और इस पर रोक के कदम उठा सकते हैं।

जस्टिस गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया के लिए सख्त दिशा-निर्देश होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी प्राइवेसी सुरक्षित नहीं है, मैं तो स्मार्टफोन छोड़ने की सोच रहा हूं। जस्टिस दीपक ने कहा कि हमें इसकी सख्त जरूरत है कि ऑनलाइन अपराध और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी डालने वाले लोगो को ट्रैक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम इसे यह कहकर नहीं छोड़ सकते कि हमारे पास इसे रोकने की टेक्नोलॉजी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button