ब्रेकिंग
Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र... जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: 'अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो क... Gwalior News: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 ल... Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को... टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिं... Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की ...
देश

उत्तर भारत के कई राज्यो में भूकंप के तेज झटके, POK में हुई भारी तबाही

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गयी। भूकंप का केंद्र  पाकिस्तान में था, जिस कारण वहां भारी तबाही मची। भूकंप के कारण पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मीरपुर में लगभग 5 लोगों की मौत हो गई व 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) ने बताया कि शाम चार बजकर 33 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। एनसीएस में संचालन प्रमुख जे एल गौतम ने बताया कि भूकंप का केन्द्र भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित था। भूकंप के केन्द्र के सबसे करीब बड़ा शहर रावलपिंडी (पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में) है। भूकंप से कई स्थानों पर लोग दहशत में अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आये।

भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए। अभी तक जो सूचना सामने आई है उनमें भूकंप को महसूस करने वाले शहरों में हरियाणा का पानीपत, दिल्ली, एनसीआर व चंडीगढ़, पंजाब में जालंधर आदि शहरों शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में भी इसे महसूस किया गया।

बता दें कि जितना ज्यादा रिक्टर स्केल पर भूकंप आता है, उतना ही अधिक कंपन महसूस होता है। जैसे 2.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर हल्का कंपन होता है। वहीं, 7.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर इमारतें गिर जाती हैं। भूकंप के दौरान जमीन के कंपन के अधिकतम आयाम और किसी आर्बिट्रेरी छोटे आयाम के अनुपात के साधारण गणित को ‘रिक्टर पैमाना’ कहते हैं। ‘रिक्टर पैमाने’ का पूरा नाम रिक्टर परिमाण परीक्षण पैमाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button