ब्रेकिंग
Hyderabad Fire Tragedy: हैदराबाद फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, बेसमेंट में जिंदा जले 5 लोग, 22 घंटे बाद... अकील अख्तर ने थामा पतंग का साथ! झारखंड में AIMIM का बड़ा दांव, पाकुड़ की राजनीति में मचेगी हलचल मिर्जापुर जिम धर्मांतरण मामला: कोर्ट ने आरोपी इमरान को भेजा जेल, 14 दिन की जुडिशियल रिमांड पर फैसला Singrauli Mine Collapse: सिंगरौली में बड़ा हादसा, मिट्टी की खदान धंसने से 3 लोगों की मौत, 2 की हालत ... MBMC Election Results 2026: मीरा भयंदर में बीजेपी का दबदबा, लेकिन मेयर की कुर्सी के लिए विपक्षी एकजु... Suicide Case: पिता ने टोकना तो नाराज हुआ बेटा, ऑटो के अंदर फंदा लगाकर दी जान; परिजनों का रो-रोकर बुर... Gwalior Crime: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगने वाली दुल्हन समेत 7... ईरान: आयतुल्ला खामेनेई का बड़ा फैसला, बेटे मसूद को बनाया सुप्रीम लीडर दफ्तर का प्रमुख; जानें वजह Natural Pest Control: चींटी, कॉकरोच और मच्छरों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय, नोट करें ये नेचुरल टिप... BBL 2026 Winner: पर्थ स्कॉर्चर्स ने छठी बार जीता खिताब, MI और CSK का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
देश

सदन में धक्कामुक्की का वीडियो आया सामने, प्रह्लाद जोशी बोले- माफी मांगे राहुल गांधी

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान 11 अगस्त, 2021 को हुई कार्यवाही को लेकर बवाल मच गया है। राज्यसभा में आखिरी दिन जो हुआ उसको लेकर सरकार और विपक्ष में जंग छिड़ गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आरोप है कि संसद में बाहर से मार्शल बुलाकर विपक्षी सांसदों के साथ बदसलूकी की गई और यह लोकतंत्र की हत्या है। इसके बाद आज दोपहर 2 बजे भाजपा नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंसिंग कर राहुल गांधी पर करारा हमला बोला। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्यसभा में विपक्षी सांसदों पर मार्शलों के हमले का गंभीर आरोप लगाया तो सरकार ने सदन का सीसीटीवी फुटेज ही जारी कर दिया। इस वीडियो में राहुल गांधी के दावे को उलट कांग्रेस सांसद ही महिला मार्शलों से बदसलूकी करते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कांग्रेस सांसद मार्शलों को बार-बार धक्का दे रहे हैं। महिला सांसदों को तो महिला मार्शलों की कॉलर तक पकड़ती देखा जा सकता है।

अगर राहुल गांधी को अपनी जिम्मेदारी का एहसास है तो मांगे मांफी

इतना ही नहीं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद के आखिरी दिन हुई कार्यवाही को लेकर बोल रहे हैं कि यह लोकतंत्र की हत्या थी। ऐसे में संसद की कार्यवाही के उस दिन के वीडियो में देखा जा सकता है कि संसद में क्या हुआ था। मंत्री ने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी को अपनी जिम्मेदारी का अहसास है तो उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। हम अध्यक्ष से भी मांग करते हैं कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और इस तरह की घटना को दोहराया नहीं जाना चाहिए।

jagran

वीडियो शूटिंग की इजाजत ना होने पर भी हुआ शूट- जोशी

प्रह्लाद जोशी ने आगे कहा कि बीते दिन कि घटना से एक दिन पहले कुछ सांसद मेजों पर चढ़ गए थे। वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। उन्हें लगा कि उन्होंने कुछ अच्छा किया है। उन्होंने इसका वीडियो शूट करने के बाद ट्वीट किया। वीडियो शूटिंग की अनुमति नहीं है फिर भी ऐसा किया गया।

अनुराग ठाकुर भी बोले- विपक्ष को देश से मांगनी चाहिए माफी

बता दें कि आज भाजपा नेताओ द्वारा हुई प्रेस कांफ्रेंसिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ( Piyush Goyal), धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan), प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi), भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) और अनुराग सिंह ठाकुर ( Anurag Singh Thakur) शामिल हुए। वहीं अनुराग ठाकुर भी कहा कि जहां विपक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button