ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
खेल

रिकी पोंटिंग ने कहा, आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप से BCCI की इस घरेलू लीग में खेलना चाहिए

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की बहुचर्चित टी20 लीग इंडिया प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के बचे हुए मुकाबलों का आयोजन अगले महीने किया जाना है। 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच इसे यूएई में कराया जाना है। इसके ठीक बाद आइसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाना है। भारत की मेजबानी में इस टूर्नामेंट के आयोजन स्थल के तौर पर भी यूएई को ही चुना गया है।

पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने आइपीएल को किसी भी टीम के लिए विश्व कप की तैयारी के शानदार मौका बताया है। आइपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे पोंटिंग का मानना है कि जिस तरह से आस्ट्रेलिया के बड़े खिलाड़ी पिछले काफी महीनों से बाहर बैठे हैं उनके लिए आइपीएल से बेहतर तैयारी कहीं और नहीं हो सकती।

पोंटिंग ने क्रकेट आस्ट्रेलिया से बात करते हुए कहा, “वैसे खिलाड़ी जिन्होंने पिछले तीन, चार या पांच महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है अब उनको उच्च स्तर की क्रिकेट से लय में वापस लौटना होगा वो भी जहां दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी से सामना हो। समें तो कोई शक ही नहीं है कि यह उनके लिए इस परिस्थिति में शायद दुनिया की सबसे मजबूत घरेलू टी20 टूर्नामेंट में खेलना टीम के लिए सबसे बेहतरीन तैयारी होगी।”

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस जो इस वक्त छुट्टी पर चल रहे हैं। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरे से ब्रेक लेकर उन्होंने अपने परिवार को वक्त देना बेहतर समझा। बताया जा रहा है कि पिता बनने वाले हैं और इसी वजह से आइपीएल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उन्होंने कहा, “इस सीजन का दूसरा हाफ वाकई में बहुत ही ज्यादा मुश्किल होने वाला है। हम देखेंगे कि किस तरह से खेल चलता है, इस वक्त यह भले ही कठिन हो सकता है लेकिन इसके ठीक बार सीधे विश्व कप में उतरना है तो फिर उस टूर्नामेंट में उतरना ही अच्छा रहेगा।”

Related Articles

Back to top button