ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

शराब के नशे में युवक ने काट दिया कुत्ते का पैर, आरोपित गिरफ्तार

बिलासपुर। शराब के नशे में युवक ने बेसहारा कुत्ते के पैर तलवार से काट दिया। साथ ही उसके गले मे वार कर घायल कर दिया। घायल कुत्ते को स्वयंसेवी संघठन की युवती ने उपचार के लिए पशु चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। वहीं इसकी शिकायत तोरवा थाने में की। इस पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तोरवा के शंकर नगर की है।

कुदुदंड निवासी निधि तिवारी घायल बेसहारा पशुओं की देखरेख करती है। रविवार की सुबह उन्हें तोरवा के शंकर नगर निवासी आस्था बहेलिया ने फोन किया। आस्था ने उन्हें बताया की ओवरब्रिज के पास शनिवार की रात दो बजे मोहल्ले के ही राहुल सिंह ने तलवार से हमला कर बेसहारा कुत्ते का दाहिना पैर काट दिया।

घायल कुत्ता दर्द से लगातार छटपटा रहा था। इसलिए आस्था ने घायल कुत्ते को अपने घर में रख लिया। घटना की सूचना पर निधि अपनी टीम के साथ शंकर नगर पहुंची। उन्होंने कुत्ते को प्राथमिक उपचार के लिए व्यापार विहार स्थित जानवरों के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही इसकी शिकायत तोरवा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया है।

Related Articles

Back to top button