ब्रेकिंग
Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म... BIT Mesra Success Story: 400 रुपये हफ्ते से शुरू हुआ सफर, सफाईकर्मी मां की बेटी आरती ने इंजीनियरिंग ... Ranchi City SP Paras Rana: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, पुलिस ने लोगों से की अफवाहों से दू... Jharkhand Politics: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे नितिन नबीन, अमर बाउरी बोले- संगठन को... Mungeli Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 लोगों ... Jagdalpur News: बस्तर में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घे...
देश

रायपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित

रायपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। कोरोना काल में कर्मचारियों ने फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को उठाकर जनहित में सराहनीय कार्य किए थे।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी, सहायक कलेक्टर अभिषेक कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एनआर साहू, अपर कलेक्टर पदमिनी भोई साहू, बीसी साहू, सहित कार्यालय के विभिन्न विभागों एवं शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर कोविड 19 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिन अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया, उसमें डॉ. प्रकाश गुप्ता सिविल सर्जन, डॉक्टर ए चंदाराव एनसिथिया विशेषज्ञ, डॉ. साकेत जेठानी चिकित्सा अधिकारी, निशामणि साहू जिला डाटा प्रबंधक, प्रीति यज्ञिक स्टोर इंचार्ज, प्रदीप बोगी एमएलडी, ज्योति मिंज स्टाफ नर्स, अभिषेक कुमार सेक्रेटरीयल असिस्टेंट, गिरीश वर्मा वाहन चालक, उत्तम निषाद सफाई कर्मचारी, अभय त्रिपाठी प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, अरुण कुमार सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा, विक्रम सिंह लोधी जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएलएम, पीके त्रिवेदी महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, विशाल त्रिवेदी अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग, हेमंत साहू और अश्वनी वर्मा उप अभियंता लोक निर्माण विभाग, नीलम किरण एवं सुप्रिया वर्मा सहायक जिला आबकारी अधिकारी, अप्रीतम पांडे सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, श्वेता टंडन सहायक ग्रेड 3, निर्मल कुमार भृत्य, पारस दीप सहायक ग्रेड तीन, एसएन साहू कृषि विस्तार अधिकारी एवं रूपेश कुमार वर्मा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button