ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

किशोरियों को रोजगार का लालच देकर भोपाल ले जा रहे दो मानव तस्कर गिरफ्तार

जशपुरनगर।रोजगार का लालच देकर तीन किशोरियों को बाइक से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ले जाने की कोशिश कर रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मानव तस्करों के चुंगल में फंसी तीन किशोरियों में दो नाबालिग हैं। बाइक से बैठी किशोरियों को जब गलत लोगों के जाल में फंसने का अहसास हुआ तो बगीचा के नजदीक पुलिसकर्मियों को देख कर मदद के लिए पुकारने लगी। किशोरियों की आवाज सुनकर बगीचा पुलिस ने बाइक को रोककर आरोपितों व किशोरियों को थाने ले आई और प्रारंभिक पूछताछ के बाद स्वजनों की सूचना दी है।

मामला जशपुर जिले के मनोरा चौकी क्षेत्र की है। कोतवाली प्रभारी एलएस धुर्वे ने बताया कि चौकी क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरियों से परिजनों ने 14 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका 17 वर्षिय लड़की,गांव की दो अन्य किशोरियों के साथ जशपुर बाजार जाने की बात कहते हुए 13 अगस्त की दोपहर तकरीबन 11 बजे घर से निकले थे। लेकिन रात तक वापस नहीं आए।

पतासाजी करने पर कुछ पता नहीं चल पाया। रात तकरीबन तीन बजे बगीचा थाना से फोन आया कि तुम्हारी लड़की एवं दो और लड़की बगीचा में हैं। सूचना पाकर प्रार्थी दो अन्य किशोरियों के स्वजन के साथ थाना बगीचा पहुंचे। पूछताछ करने पर किशोरियों ने बताया कि भोपाल तरफ के दो व्यक्ति दोनों का नाम संतोष नायक ने भोपाल में काम दिलाने का बात कहकर अपने – अपने मोटर सायकल पलसर में हम तीनों को बैठाकर ले जा रहे थे।

जिनका नीयत उन्हें खराब लगा जिससे थाना बगीचा के पुलिस वालों को देखकर वे लोग मदद के लिये आवाज दिए तब बगीचा पुलिस के द्वारा अपहरण करने वाले दोनो व्यक्ति के मोटर सायकल को रोककर उनसे बचाये। मामले में पीड़ित किशोरियों के स्वजनों की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने धारा 363 , 370 के तहत अपराध दर्ज एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर पीड़िता और गवाहों का बयान लिया गया।

इसमें संदिग्ध हालत में पाये जाने से आरोपित संतोष नायक पिता बाबुलाल नायक, संतोष नायक पिता हुकुम सिंह नायक से पूछताछ करने पर दोनों आरोपित बालिग लड़की व दो नाबालिग लड़की को काम कराने के लिये भोपाल ले जाना स्वीकार किया। आरोपियों के जुर्म स्वीकार किए जाने पर घटना में प्रयुक्त दोनों बाइक को जब्त करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी धुर्वे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित संतोष नायक पिता बाबुलाल नायक उम 22 वर्ष जाति राजपुत नाटाफेडी पोस्ट बघेरा तहसील तराना थाना तराना जिला उज्जैन, संतोष नायक पिता हुकुम सिंह नायक उम 20 वर्ष जाति राजपुत भौरी बकानिया पोस्ट फंदा तहसील खजुर थाना खुंजरी जिला भोपाल के निवासी है।

Related Articles

Back to top button