ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
देश

चित्रसेन चढ़ेंगे यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी, राजधानी से 17 अगस्त को होंगे रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा चित्रसेन साहू नेशनल रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत चित्रसेन अब कृत्रिम पैरों की मदद से यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस 5642 मीटर में चढ़ेंगे। वह राजधानी रायपुर से अपने अभियान के लिए 17 अगस्त को रवाना होंगे। चित्रसेन ने बताया कि यह पर्वत रूस में स्थित है, जिसकी ऊंचाई 5642 मीटर है। वहीं, यह पर्वत फतह करने वाले देश के प्रथम डबल अम्पुटी पर्वतारोही (दोनों पैर कृत्रिम) होंगे।

वह मूलरूप से अंबिकापुर शहर के रहने वाले हैं। पर्वत से मिशन इंक्लूजन और प्लास्टिक फ्री का संदेश देंगे। चित्रसेन साहू को छत्तीसगढ़ शासन और मोर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा प्लास्टिक फ्री अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है। वहीं, चित्रसेन को राज्य के ब्लेड रनर, हाफ ह्यूमन रोबो के नाम से जाने जाते हैं। इससे पूर्व चित्रसेन ने माउंट किलिमंजारो (साउथ अफ्रीका) और माउंट कोज़िअस्को ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वतचोटी को भी फतह कर चुके हैं।

चित्रसेन ने माउंट किलीमंजारो की चोटी को 23 सितंबर 2019 में सुबह 11 बजे स्थानीय समयानुसार (भारतीय समय लगभग 2.00 बजे) फतह किया। वह यह मुकाम हासिल करने वाले भारत के पहले डबल लेग एंप्युटी मैन बन गए थे। चित्रसेन का कहना है कि लक्ष्य सात महाद्वीप के साथ शिखर फतह करना है। इसमें दो लक्ष्य उन्होंने फतह कर लिए हैं। एलब्रुस उनका तीसरा लक्ष्य है।

इस पर्वतारोहण अभियान में नाचा (नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन), छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, सुमित फाउंडेशन (जीवनदीप), राजेंद्र किशनलाल फाउंडेशन की ओर से सहयोग दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button