ब्रेकिंग
PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत... Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों के काफिले में 50% की कटौती, सीएम फडणवीस बुलेट से पहुंचे व... Voter List Revision 2026: दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ऐलान BRICS Foreign Ministers Meeting: जयशंकर का बड़ा बयान- सैन्य शक्ति और प्रतिबंध नहीं, संवाद से निकलेगा... Purnia Crime News: पूर्णिया के गैरेज में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार Delhi News: दिल्ली में अब हफ्ते में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
मनोरंजन

Afghanistan के हालात पर रिया चक्रवर्ती समेत इन एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- ‘औरतों की हालत देखकर दिल टूट रहा है’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्ज़ा होने के बाद काबुल से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो दिल दहलाने देने वाली हैं। सड़कों से लेकर एयरपोर्ट तक पर हज़ारों की संख्या में भीड़ नज़र आ रही है। लोग किसी भी कीमत पर काबुल छोड़कर जाना चाहते हैं, लेकिन एयरपोर्ट पर अधिक भीड़ होने के बाद यहां पर विमानों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी कॉमर्शियल उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है। वहां से केवल सैन्य विमानों के संचालन की अनुमति दी गई।

अफगानिस्तान से जो तस्वीरें सामने आ रहीं हैं उन्हें देखकर हर किसी को वहां के लोगों की चिंता सता रही है ऐसे कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी वहां की महिलाओं और आबादी को लेकर अपनी फिक्र जाहिर की है। रिया चक्रवर्ती, आलिया भट्ट की मां सोनी राज़दान, टिस्का चोपड़ा, स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर अफगानिस्तान के हालात पर चिंता जताई है। रिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘जब पूरी दुनिया में महिलाओं के समान वेतन के लिए लड़ रही है, ऐसे समय में अफगानिस्तान में महिलाओं को बेचा जा रहा है। वहां महिलाएं खुद वेतन बन गई हैं। अफगानिस्तान में महिलाओं और अल्पसंख्यकों की स्थिति दिल तोड़ने वाली है। ग्लोबल लीडर्स से अपील करती हूं कि इसके खिलाफ खड़े हों। #SmashthePatriarchy (पितृसत्ता का नाश हो)। महिलाएं भी इंसान हैं।’

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो को रीट्वीट किया है जिसमें काबुल एयरपोर्ट पर पब्लिक प्लेन में चढ़ने की जद्देजहद करती दिख रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने दिल टूटने वाली तीन इमोजी बनाई हैं।

टिस्का चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बचपन की एक फोटो शेयर की है जिसमें वो बर्फ से खेलती दिख रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘काबुल में बड़े होना बेहद खूबसूरत रहा। अब जो हो रहा है वह दिल तोड़ देने वाला है। एक बेहद सुंदर पर दुखद देश की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।’ #KabulFalls #Afghanistan

आलिया भट्ट की मां सोनी राज़दान ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जहां एक देश अपनी आज़ादी का जश्न मना रहा है वहीं दूसरा अपनी आज़ादी खो रहा है’।

Related Articles

Back to top button