ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
खेल

आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने इस गेंदबाज पर लगाया बैन, बल्लेबाज को मार दी थी गेंद

मेलबर्न। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन पर एक मैच का बैन लगा दिया है, क्योंकि उनको बुधवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी में न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के बीच खेले गए शेफील्ड शील्ड के मैच में आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। मुकाबले के अंतिम दिन के दौरान पैटिनसन ने अपने फालो-थ्रू से एक गेंद डाली और जब न्यू साउथ वेल्स के बल्लेबाज डेनियल ह्यूजेस ने उसे सामने खेला तो फिर से गेंद पैटिनसन के पास चली गई और इसी गेंद को पैटिनसन ने ह्यूजेस की तरफ दे मारा

दरअसल, रक्षात्मक स्ट्रोक खेलने के बाद डेनियल ह्यूजेस अपनी क्रीज में थे और एक रन के लिए का उनका कोई इरादा नहीं था। बावजूद इसके जेम्स पैटिनसन ने गेंद को पकड़ा और तेजी से उनकी तरफ दे मारा जो उनके जूते पर लगी और वे दर्द से कराहने लगे। हालांकि, पैटिनसन ने डेनियल ह्यूजेस से तुरंत माफी मांगी, लेकिन 32 साल के बल्लेबाज को चोट ज्यादा तेज लगी थी। ऐसे में फील्ड अंपायर और मैच रेफरी ने मिलकर पैटिनसन को इसका दोषी ठहराया। वहीं, क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने उनको एक मैच के लिए बैन कर दिया

बुधवार की सुबह जारी एक बयान में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि पैटिनसन को क्रिकेट आस्ट्रेलिया की आचार संहिता के तहत लेवल 2 के अपराध का दोषी पाया गया है। एक मैच के दौरान अनुचित या खतरनाक तरीके से खिलाड़ी के खिलाफ जाना, ये इस प्रकार का अपराध है, जिसमें कम से कम एक मैच का बैन लगाया जाता है। इतना ही नहीं, 5 से 8 नवंबर 2021 को विक्टोरिया और एनएसडब्ल्यू के बीच शेफील्ड शील्ड मैच के लिए उनकी मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया था है। इस तरह वे अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे।

Related Articles

Back to top button