ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
खेल

आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में बाबर आजम को कुछ अलग करने की जरूरत नहीं: रमीज राजा

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान रमीज राजा ने पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को होने वाले टी20 विश्व कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल की पूर्व संध्या पर कहा कि बाबर आजम ने मौजूदा टी20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम का अच्छा नेतृत्व किया है और गुरुवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है।

पाकिस्तान ने सुपर 12 में अपने सभी पांच मुकाबले आराम से जीते हैं। ऐसे में आस्ट्रेलिया को हराने के लिए पाकिस्तान को पसंदीदा माना जा रहा है, लेकिन आस्ट्रेलिया भी कम नहीं है। पीसीबी के मुखिया रमीज राजा ने एक बयान में कहा, “अब तक पाकिस्तान टीम ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने लगातार प्रदर्शन से हमें प्रभावित किया है। मुझे नहीं लगता कि बाबर आजम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में कुछ अलग करने की जरूरत है। टीम को सिर्फ प्रेरित रहना चाहिए और निडर होकर खेलना चाहिए।”

रमीज राजा ने कहा कि वह यह देखकर खुश हैं कि पाकिस्तान की टीम ने टी20 विश्व कप में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके और लगातार पांच मैच जीतकर खुद को साबित किया है। उन्होंने कहा, “भारत पर जीत एक मजबूत स्वभाव का परिणाम थी, जबकि हमने न्यूजीलैंड को कुछ अच्छी योजना के साथ हराया, जबकि अफगानिस्तान टीम पर जीत उनके स्पिनरों को अच्छी तरह से खेलने के बाद मिली।”

उनका कहना है, “आपने नाकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जीत या हार किसी इंसान के हाथ में नहीं होती है, लेकिन आपको बस अच्छा क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहिए और आत्मविश्वास रखना चाहिए। पूरे देश की दुआएं आपके साथ हैं।” रमीज ने कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि कोई भी खिलाड़ी हार से नहीं डरता और वे निडर क्रिकेट खेल रहे हैं जो कि क्रिकेट का ब्रांड है जिसे पाकिस्तान को हमेशा खेलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button