ब्रेकिंग
Punjab News: CM भगवंत मान की रैली में काले कपड़े दिखाने वाले युवक का पुलिस पर गंभीर आरोप, सुखबीर बाद... जंतर-मंतर पर मारपीट मामले में गरमाई राजनीति, CJP ने उठाई हत्या के प्रयास के तहत कार्रवाई की मांग Happy Teachers Day Gifting Guide: डायरी-पेन से लेकर डेस्क प्लांट्स तक, टीचर्स डे के लिए बेस्ट बजट-फ्... जन्माष्टमी पर ऐसे बनाएं कान्हा का प्रिय पंचामृत, जानें सही विधि और भोग नियम ITR में टाइपिंग मिस्टेक पर नहीं लगेगा टैक्स, ITAT मुंबई का 9.6 लाख के नोटिस पर ऐतिहासिक फैसला Tech News Updates: व्हाट्सऐप पर आया बिल पेमेंट फीचर, NPCI के रिकॉर्ड UPI आंकड़ों के बीच मेटा ने लॉन्... एक ब्लॉगर के खुलासे से हिला चीन का विज्ञान जगत: NSFC ने शुरू की फर्जी रिसर्च की देशव्यापी जांच Box Office Report 2026: यश की 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कम... हेनरी क्रोकोम्ब का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा: लगातार दो मैचों में ली दो हैट्रिक दिल्ली में 2.30 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली बिल होगा जीरो; CM ने किया बड़ा ऐलान
देश

खिलाड़ियों से बोले पीएम मोदी- भारत इस बार पैरालंपिक खेलों में नया इतिहास बनाने रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से 24 अगस्त से 5 सितंबर, 2021 तक पैरालंपिक में जा रहे 54 सदस्यीय भारतीय खिलाड़ियों के दल से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने कहा कि आप सभी से बात करके मेरा विश्वास बढ़ गया है कि भारत इस बार  पैरालंपिक खेलों में भी नया इतिहास बनाने जा रहा है। मैं सभी खिलाड़ियों और सभी कोच को सफलता के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएं देता हूं। मैं देख रहा हूं कि आपका आत्मबल और कुछ हासिल करके दिखाने की आपकी इच्छाशक्ति असीम है।

अनुराग ठाकुर भी रहे मौजूद
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री टोक्यो ओलंपिक में जा रहे पैरालंपिक खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए हमारे बीच उपस्थित हुए हैं। प्रधानमंत्री के निर्देश पर खेल मंत्रालय ने सुनिश्चित किया कि हमारे खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जा सके।  वहीं साेमवार को प्रधानमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक से लौटे भारतीय खिलाड़ियों से  मुलाकात की थी और उन्हे  अगले साल 76वें स्वतंत्रता दिवस तक 75 स्कूलों का दौरा करने और कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ ही स्कूली बच्चों के साथ खेल खेलने का आग्रह किया था।

टोक्यो ओलंपिक से लौटे खिलाड़ियों से पीएम ने की थी मुलाकात
भारतीय खिलाड़ियों ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को अपने खेलों से जुड़े सामान उपहार स्वरूप भेंट किए थे। स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने प्रधानमंत्री को एक भाला भेंट किया, वहीं कांस्य पदक विजेता पी वी सिंधू ने अपना बैडमिंटन रैकेट उन्हें सौंपा। महिला व पुरूष हॉकी दल के सदस्यों ने खिलाड़ियों की हस्ताक्षरित हॉकी स्टिक प्रधानमंत्री को भेंट की।

पैरालंपिक खेलों में भी  प्रशंसकों को नहीं मिली अनुमति
बता दें कि  कोरोना वायरस महामारी के कारण ओलंपिक की तरह पैरालंपिक खेलों के दौरान भी स्टेडियम में प्रशंसकों को आने की अनुमति नहीं होगी। पैरालंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से होगा जिसमें लगभग 4,400 खिलाड़ी भाग लेंगे। ओलंपिक में 11,000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

Related Articles

Back to top button