ब्रेकिंग
दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता Barapullah Elevated Corridor: मयूर विहार से एम्स रूट पर भारी जाम, जंगपुरा के पास 4 गाड़ियां टकराईं; ... Jabalpur News: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का मामला गहराया, PM रिपोर्ट में गंभीर चोटों का ख... Deoria Crime News: देवरिया में सड़क पर ब्रेकर बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, RSS कार्यकर्ता की पीट-पीटकर... West Bengal Dog Attack: पूर्व बर्धमान में आवारा कुत्ते का आतंक, डेढ़ महीने के बच्चे समेत 56 लोगों को... Bihar MLC Election 2026: महागठबंधन में रार, कांग्रेस ने उतारे 5 प्रत्याशी; 4 सीटों पर RJD से होगा सी... LPU Violence News: फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा में 9 गिरफ्तार, MiG-23 पर चढ़ने वाला ... ICC World Cup 2027 Schedule: आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान, 10 अक्टूबर को होगी भारत-पाकिस... Gondhal Oscar Entry: ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 'गोंधल' की स्पेशल स्क्रीनिंग, 9 अक्टूब...
मनोरंजन

Priyanka Chopra बनीं MAMI फ़िल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन, दीपिका पादुकोण को किया रिप्लेस

नई दिल्ली। बॉलीवुड की हदों से निकलकर ख़ुद को ग्लोबल स्टार के रूप में स्थापित कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने अब एक नई ज़िम्मेदारी कुबूल की है। उन्हें MAMI मुंबई फ़िल्म फेस्टिवल का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। प्रियंका ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए देते हुए कहा कि वो भारतीय सिनेमा को विश्व पटल पर लेकर जाएंगी। प्रियंका ने दीपिका पादुकोण की जगह ली है, जिन्होंने अप्रैल में यह पद छोड़ दिया था।

प्रियंका को मामी (Mumbai Academy Of The Moving Image) के बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ ने एक स्वर से चुना। इस बोर्ड में नीता अम्बानी, अनुपमा चोपड़ा, अजय बिजली, आनंद महिंद्रा, फ़रहान अख़्तर, ईशा अम्बानी, कबीर ख़ान, कौस्तुभ धावसे, किरण राव, राणा दग्गूबटी, रितेश देशमुख, रोहन सिप्पी, सिद्धार्थ रॉय कपूर, विक्रमादित्य मोटवाने, विशाल भारद्वाज और ज़ोया अख़्तर शामिल हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने विख्यात फ़िल्ममेकर मार्टिन स्कोर्सेस की एक कोट के साथ अपनी बात शुरू की- अब हमें पहले से कहीं अधिक एक-दूसरे के साथ बात करने की ज़रूरत है और हम किस तरह दुनिया देखते हैं, यह समझने की ज़रूरत है। इसके लिए सिनेमा सर्वश्रेष्ठ माध्यम है।

प्रियंका ने लिखा- इस विचार के साथ मैं नयी भूमिका निभाने के लिए तैयार हूं… जियो मामी फ़िल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन। भारत का अग्रणी फ़िल्म फेस्टिवल। एक सोच रखने वाले लोगों की एक बेहतरीन टीम के साथ काम करते हुए, हम इस फेस्टिवल को नई रचनात्मकता के साथ नया रूप दे रहे हैं। यह ज़ोरदार बदलाव पिछले दो सालों में दुनिया जिस तरह बदली है, उसके अनुरूप होंगे। इस नये अध्याय के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।

छह महीने चलेगा फ़िल्म फेस्टिवल

इसके साथ पोस्ट किये गये वीडियो में प्रियंका कहती हैं कि अगर भारतीय सिनेमा को पेश करने के लिए एक शो-केस बनाया है तो मैं तैयार हूं। इसी भावना के साथ मैं जियो मामी मुंबई फ़िल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन की ज़िम्मेदारी ले रही हूं। मैं हमेशा इस बात को मानती रही हूं कि भारत के हर हिस्से में सिनेमा के पास ऐसा बहुत कुछ है, जो विश्व सिनेमा को दिया जा सकता है। मैंने ख़ुद के लिए यह मिशन बनाया है। जब मैंने अपनी प्रोडक्शन कम्पनी पर्पल पेबल्स शुरू की थी तो उसका यही उद्देश्य था। अब इसे मैं इस मिशन का विस्तार करने और आगे ले जाने की कोशिश करूंगी। इस फेस्टिवल को दुनिया के मौजूदा बदलावों के अनुरूप बदला जा रहा है। भारतीय और विश्व सिनेमा के संगम को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।

प्रियंका ने बताया कि इस बार जियो मामी फ़िल्म फेस्टिवल की टाइमलाइन को विस्तारित किया जा रहा है। सिर्फ़ एक हफ़्ते का फ़िल्म फेस्टिवल होने के बजाय अब यह अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक चलेगा। प्रियंका ने कहा कि इसे हम ऐसा फेस्टिवल बनाएंगे, जिस पर सभी को गर्व होगा।

Related Articles

Back to top button