ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...
टेक्नोलॉजी

इंतजार हुआ खत्म, iPhone यूजर्स के लिए Battlegrounds Mobile India हुआ रिलीज, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली। गेम मेकर कंपनी क्राफ्टन (Krafton) ने बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) गेम को iPhone यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया है। यह गेम एप्पल (Apple) के ऐप स्टोर (App Store) पर उपलब्ध है। इस गेम में आईफोन यूजर्स को नए गेम मोड समेत नई गन और वाहन मिलेंगे। इतना ही नहीं यूजर्स गेम में चल रहे इवेंट में भी हिस्सा ले सकेंगे। आपको बता दें कि इस मल्टी-प्लेयर गेम को पिछले महीने एंड्राइड यूजर्स के लिए रिलीज किया गया था।

ऐसे करें डाउनलोड

  • BGMI को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एप्पल के ऐप स्टोर पर जाएं
  • बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया लिखकर सर्च करें
  • अब आपको बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया नजर आएगा
  • यहां सबमिट बटन पर क्लिक करके गेम डाउनलोड करें

नोट : Battlegrounds Mobile India गेम का साइज 1.9GB है।

हाल ही में 50 मिलियन डाउनलोड का आंकड़ा किया पार

Battleground Mobile India ने गूगल प्ले-स्टोर पर बहुत कम समय में 50 मिलियन का आंकड़ा पार किया था। इस उपलब्धि को हासिल करने की खुशी में कंपनी द्वारा हर एक प्लेयर को गैलेक्सी मैसेंजर सेट के साथ कई रिवार्ड्स दिए गए हैं। इन रिवार्ड्स को आईफोन यूजर्स भी प्राप्त कर सकते हैं।

इससे पहले लॉन्च पार्टी इवेंट का किया था ऐलान

कंपनी ने पिछले महीने बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया पर लॉन्च पार्टी इवेंट का ऐलान किया था। यह इवेंट 8 जुलाई से 9 जुलाई तक चला और इस दौरान 18 प्रो टीम ने हिस्सा लिया। जीतने वाली टीम को 6 लाख रुपये का इनाम मिला। इन प्रो टीम का नेतृत्व डायनमो, मॉर्टल, के18 और गोडनिक्सन जैसे प्रसिद्ध गेमर्स ने किया था।

पिछले साल पबजी गेम पर लगा प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष पबजी समेत 118 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कहना था कि 118 मोबाइल ऐप्स भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा थे। इसलिए यह कदम उठाया गया।

Related Articles

Back to top button