ब्रेकिंग
कौन हैं आर श्रीलेखा, जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर, रही हैं DGP सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, बिहार में मच गया ... हिमाचल में पाकिस्तानी साज़िश! फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, गुब्बारे पर लिखे थे य... सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज? नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी, क्या 4 द... 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' नारे पर मचा बवाल! कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP का पलटवार- 'क... हिसार-NH पर घने कोहरे के कारण आपस में टकराए कई वाहन, बाल-बाल बची करीब 100 लोगों की जान दरिंदगी की हदें पार: नाबालिगा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया था किडनैप, फिर जंगल में किया गैंगरेप सोनीपत में किशोर ने अपनी सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, शॉपिंग मॉल में ले जाने का दिया था झांसा हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील और होगा स्वादिष्ट, अब बच्चों के खाने में ये चीजें भी होंगी ... देशभर में 6 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा
विदेश

रिपोर्ट : पाकिस्तान में साल 2030 तक 4 में से 1 बच्चा रह जाएगा अनपढ़

इस्लामाबादः संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के सतत विकास लक्ष्र्य एसडीजी की 2030 की तय समय सीमा तक पाकिस्तान में चार में से एक बच्चा प्राथमिक शिक्षा पूरी नहीं कर पाएगा। खबराें के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञान एवं सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सभी के लिए शिक्षा के 12 साल का लक्ष्य आधा ही पूरा कर पाएगा और मौजूदा दर के अनुसार 50 प्रतिशत युवा अब भी उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी नहीं कर पा रहे हैं।

यूनेस्को सांख्यिकी संस्थान के निदेशक सिल्विया मोंटोया ने कहा कि देशों को अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करने की जरुरत है। लक्ष्य तय करने का क्या औचित्य है, अगर हम उन्हें पूरा नहीं कर सकते? समयसीमा के करीब पहुंचने से पहले बेहतर वित्त और समन्वय इस खाई को पूरा करने के लिए जरुरी है।

अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2030 में जब सभी बच्चों को स्कूल में होना चाहिए तो 6 से 17 साल की उम्र के 6 बच्चों में से 1 बच्चा शिक्षा की जद से बाहर हो जाएगा। कई बच्चे अब भी स्कूल छोड़ रहे हैं और मौजूदा दर के अनुसार 2030 तक 40 प्रतिशत बच्चे माध्यमिक शिक्षा पूरी नहीं कर पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button