ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
विदेश

गूगल ने इजरायली-अमेरिकी क्लाउड स्टोरेज कंपनी खरीदी, 20 करोड़ डॉलर में हुआ सौदा

जेरूशलमः अमेरिकी इंटरनेट कंपनी गूगल ने गूगल क्लाउड के माध्यम से क्लाउड के लिए स्केलेबल एंटरप्राइजेज स्टोरेज प्रदाता इजरायली-अमेरिकी कंपनी इलास्टीफाइल को खरीद लिया है। दोनों कंपनियों ने यह घोषणा की हैं। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, दोनों कंपनियों ने हालांकि अधिग्रहण की राशि का खुलासा नहीं किया, लेकिन इजरायली मीडिया के अनुमान के अनुसार यह सौदा 20 करोड़ डॉलर में हुआ है।

कंपनी ने अब तक फंड और चीनी कंपनी हुआवेई और लेनेवो के साथ-साथ सैमसंग, सिस्को और डेल जैसे निवेशकों से 7.5 करोड़ डॉलर इकट्ठे कर लिए हैं। इलास्टीफाइल ने एक क्लाउड स्टोरेज सोल्यूशन विकसित किया है, जो सर्वर फार्म्स की कार्य क्षमता बढ़ाता है, जिससे स्टोरेज को हजारों डेटाबेस तक बढ़ाया जा सकता है, और उपभोक्ता स्टोरेज सिस्टम सपोर्ट करने वाले एप्लीकेशंस को जल्दी बदल सकते हैं।

कंपनी ने कहा कि उसका सोल्यूशन मेग्नेटिक डिस्क्स या हाईब्रिड सोल्यूशंस (डिस्क्स और फ्लैश टैक्नोलॉजी घटक) पर आधारित सोल्यूशन है। गूगल क्लाउड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थॉमस कुरियन ने कहा कि इलास्टीफाइल क्लाउड में स्केल पर चलने वाले एंटरप्राइजेज-ग्रेड के एप्लीकेशंस के लिए फाइल स्टोरेज से संबंधित चुनौतियों का समाधानकर्ताओं में अगुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button