ब्रेकिंग
Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क... Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क...
खेल

CWC19, INDvsNZ Live : टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए चाहिए 240 रन

मैनचेस्टर : वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं। वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को 50 ओवर में 240 रन बनाने होंगे। यह मुकाबला बारिश के कारण मंगलवार को पूरा न हो सका था, जिसके बाद यह मैच रिजर्व डे में पहुंच गया और आज खेला जा रहा है। इससे पहले न्यूजीलैंड का छठा विकेट रॉस टेलर के रूप में गिरा । वह 74 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड को सातवां झटका टॉम लेथम के रूप में लगा। लेथम 10 बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड का आठवां विकेट मैट हेनरी के रूप में गिरा।

बता दें कि आईसीसी विश्व कप में नॉकआउट दौर में रिजर्व डे का प्रावधान है। इस नियम के मुताबिक, मैच की तारीख वाले दिने अगर मैच पूरा नहीं हो पाता है तो अगले दिन मैच वहीं से शुरू किया जाएगा जहां से पहले दिन खत्म हुआ था। 1999 में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में ऐसा हो चुका है। मैच पूरा होने के लिए रिजर्व डे वाले दिन भारत का 20 ओवरों तक बल्लेबाजी करना जरूरी है। अगर रिजर्व डे वाले दिन में भी मैच पूरा नहीं हो पाता है तो भारत फाइनल में जाएगा, क्योंकि वह अंकतालिका में न्यूजीलैंड से आगे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button