ब्रेकिंग
Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्...
खेल

INDvsNZ : पूर्व क्रिकेटरों को भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में इस चीज को लेकर आया गुस्सा, कह दी बड़ी बात

मैनचेस्टर : पूर्व क्रिकेटरों ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप सेमीफाइनल के लिये इस्तेमाल की गई पिच की आलोचना की है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर फैसला किया, लेकिन धीमी पिच पर रन बनाना आसान नहीं था। बारिश के कारण मैच रोके जाने तक कीवी टीम ने 46.1 ओवर में पांच विकेट पर 211 रन बनाये थे। आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वा ने ट्विटर पर पिच की आलोचना की। वा ने कहा, ‘‘ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच अच्छी नहीं थी। काफी धीमी थी। यदि न्यूजीलैंड 240 रन बना लेता है तो मैच बराबरी का होगा।’’ न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 97 गेंद में 67 रन बनाये, जबकि रोस टेलर 85 गेंद में 67 रन बनाकर खेल रहे थे।

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मार्क बूचर ने कहा, ‘‘इस विश्व कप में पिचें कचड़े की तरह रही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसमें आखिर के पांच ओवर रोमांचक हो सकते हैं, लेकिन बाकी 95 ओवर बेहद खराब।’’ इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम फोवलेर ने कहा, ‘‘विश्व कप सेमीफाइनल की विकेट कितनी बेकार थी।’’ आईसीसी ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि मैदानकर्मियों को धीमी पिचें बनाने के निर्देश दिये गए थे। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने आईसीसी टूर्नामेंटों के लिये सर्वश्रेष्ठ पिचें बनाने के निर्देश दिये हैं। यह वनडे क्रिकेट के लिये इंग्लैंड के हालात में सर्वश्रेष्ठ पिच थी। आईसीसी किसी टीम को लाभ या नुकसान पहुंचाने के लिये किसी तरह के निर्देश नहीं देती है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button