ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
देश

पत्रकारों की पिटाई करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शहर में मुहर्रम का पारंपरिक जुलूस कवर कर रहे पत्रकारों के साथ ‘अवांछनीय व्यवहार’ करने वाले एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का बुधवार को आदेश दिया।

पुलिस ने यहां मुहर्रम जुलूस की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों के एक समूह पर मंगलवार को लाठियां चलाई और उन्हें मारा-पीटा था। विभिन्न वर्गों द्वारा उसकी आलोचना की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, “डीजीपी दिलबाग सिंह ने कल श्रीनगर में कुछ मीडिया पत्रकारों के साथ अवांछनीय व्यवहार को गंभीरता से लिया है। एसएसपी श्रीनगर ने दोष पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है।”

पुलिस ने मुहर्रम के 10 दिन के शोक के आठवें दिन पारंपरिक जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे कुछ शिया मुसलमानों को शहर के जहांगीर चौक पर हिरासत में ले लिया।

मीडियाकर्मी जब अपना पेशेवर कार्य कर रहे थे उस वक्त पुलिस ने उनपर कार्रवाई करते हुए लाठियां चलाईं। लाठियों से लैस पुलिसकर्मियों ने कुछ पत्रकारों को पीटा और उनके उपकरण तोड़ दिए। पत्रकारों में अधिकतर फोटो एवं वीडियो पत्रकार शामिल थे।

Related Articles

Back to top button