ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज
देश

एनीकट में बह गए पति-पत्नी व बच्ची, महिला का मिला शव

बिलासपुर। मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बगबुड़वा के पास आगर नदी स्थित एनीकट को पार करते समय पति-पत्नी व बच्ची तेज बहाव में आकर बह गए। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से महिला का शव निकाल लिया है। वहीं, पति व बच्ची का कुछ पता नहीं चल सका है। उनकी तलाश की जा रही है।

ग्राम बगबुड़वा निवासी उत्तरा मरावी (45) अपनी पत्नी रामेश्वरी मरावी (40) व बेटी अन्न्पूर्णा मरावी (9) को लेकर काम से निकला था। इस बीच तीनों आगर नदी में बने एनीकट को पार कर रहे थे। इस दौरान एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा था। एनीकट को पार करते समय पानी का तेज बहाव था। लिहाजा, उत्तरा उसकी पत्नी व बच्ची के साथ नदी में बह गए। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।

आसपास के लोगों ने उनकी पतासाजी की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। फिर इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाल लिया है। वहीं, उत्तरा व उसकी बच्ची की तलाश की जा रही है। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस के साथ ही जिला प्रशासन के अधिाकरी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Related Articles

Back to top button