ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

विवादोें से विधायक बृहस्पत सिंह का पुराना नाता, अब डिप्टी कलेक्टर के साथ अभद्र व्यवहार कर चर्चा में आए

अंबिकापुर। रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब डिप्टी कलेक्टर के साथ अभद्र व्यवहार कर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। जमीन विवाद के प्रकरण की जानकारी लेने के लिए विधायक सिंह ने डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल कुमार रजक को मोबाइल से काल किया। शुस्र्आत में सामान्य चर्चा होते रही। जैसे-जैसे बात आगे बढ़ी विधायक आपा खो गए और गाली गलौच पर उतर आए। विधायक की दंबगाई का आडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है

विधायक बृहस्पत सिंह के गाली गलौच से आहत डिप्टी कलेक्टर रजक ने इस पूरी घ्ाटना की श्ािकायत कलेक्टर सरगुजा व एसडीएम से लिखित और मौखिक में कर दी है। जमीन संबंधी प्रकरण को लेकर बुधवार को विधायक बृहस्पत ने डिप्टी कलेक्टर से उनके मोबाइल पर बात की। नामांतरण व अन्य प्रकरणों की जानकारी के साथ विधायक ने बात शुरू की और सवाल दागा

विधायक के सवाल का जवाब डिप्टी कलेक्टर ने देना शुरू किया। सवाल और जवाब के बीच विधायक का तेवर गरम होते गया और बातचीत के दौरान अचानक वे तैश में आ गए और डिप्टी कलेक्टर को गाली देना शुरू कर दिया। गाली गलौच के बीच विधायक ने सारी मर्यादा तोड़ दी और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। जब तक विधायक गाली गलौच करते रहे डिप्टी कलेक्टर चुपचाप सुनते रहे।

नाराज विधायक ने फोन काट दिया। इस घटना की डिप्टी कलेक्टर रजक ने कलेक्टर व अनुविभागीय अधिकारी से लिखित और मौखिक में कर दी है। घ्ाटना से आहत राज्य सेवा के प्रशासनिक अधिकारी ने कार्रवाई की मांग की है। विधायक के इस दुर्व्यवहार को लेकर इंटरनेट मीडिया में जमकर प्रतिक्रिया भी देखी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव पर आरोप लगाकर आए चर्चा में

विधायक बृहस्पत सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर हत्या कराने का आरोप लगाकर चर्चा मेंे आए थे। सुर्खियां भी जमकर बटोरी थी। मामला जब तूल पकड़ा और विधानसभा की कार्रवाई स्थगित होने लगी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जवाब तलब किया तब बृहस्पत ने यूटर्न लिया और पहले स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से माफी मांगी और उसके बाद लिखित में पीसीसी को जवाब पेश का खेद प्रकट किया

इसलिए विधायक ने नाराजगी आई सामने

बलरामपुर जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने बीते दिनों एक आदेश जारीकर विधायक बृहस्पत के किसी परिचित के तालाब का पट्टा निरस्त कर दिया है। इसको लेकर रामानुजगंज के डिप्टी कलेक्टर व रामचंद्रपुर जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार रजक कलेक्टर के आदेश पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए फाइल आगे बढ़ा दी है। इसी बात को लेकर विधायक बृहस्पत ने डिप्टी कलेक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया।

Related Articles

Back to top button