ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
देश

जब कोई संगठन शिक्षित होता है तब समाज अपने आप शिक्षित हो जाता है

बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व मंत्री डा.कृष्णमूर्ति बांधी इन दिनों एक नई भूमिका में नजर आ रहे हैं। शिक्षा के स्तर को ऊंचा रखने के लिए अभियान चला रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में जा रहे हैं। शिक्षक और पालकों से लगातार संवाद कर रहे हैं। संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर की चर्चा भी कर रहे हैं। वे उनकी कही बातों को आत्मसात करने जोर भी दे रहे हैं।

समाज को सुशिक्षित करने अभियान चला रहे हैं। डा. बांधी पतईडीह पचपेड़ी में शिक्षकों व पालकों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर पालक मन में ठान लें तो बच्चों का भविष्य बनाने के लिए खुद होकर प्रयास कर सकते हैं। इससे शिक्षा का स्तर बढ़ेगा व विद्यालय में अध्ययन अध्यापन को लेकर विशेष माहौल भी तैयार होगा। उन्होंने कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर हमेशा कहा करते थे शिक्षित बनो और संगठित रहो। जब कोई संगठन शिक्षित होता है तो समाज अपने आप शिक्षित हो जाता है।

इसका असर गहरा पड़ता है। डा अंबेडकर की कही बातों को आत्मसात करने की बात भी कही। छोटे से लेकर बड़े बच्चों को किस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाना है उन विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आगामी कार्यक्रम का विस्तृत रूप रेखा तैयार की। शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के साथ ही बच्चों की दिक्कतों को लेकर काउंसिलिंग करने का सुझाव भी दिया। विधायक ने पालकों से कहा कि बच्चों में खेल के प्रति स्र्चि जगाने के लिए शिक्षकों के साथ ही आप सभी को आगे आना होगा। सरकारी सुविधाओं की राह ताकने के बजाय खुद ही आगे आकर काम करना होगा

Related Articles

Back to top button