ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
टेक्नोलॉजी

Xiaomi Mi Band 6 फिटनेस बैंड की लॉन्च डेट का खुलासा, कंपनी का दावा- मिलेगी 14 दिन की बैटरी लाइफ

नई दिल्ली। Xiaomi Mi Band 6 launch date in india: शाओमी (Xiaomi) अपने शानदार एमआई स्मार्टर लिविंग 2022 (Mi Smarter Living 2022) इवेंट को 26 अगस्त के दिन आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कई सारे प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जाएगा। इन ही में से एक एमआई बैंड 6 (Mi Band 6) है, जिसको लेकर अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। बता दें कि इस फिटनेस बैंड को सबसे पहले चीन में पेश किया गया था।

Mi Band 6 की स्पेसिफिकेशन

शाओमी के एमआई बैंड 6 में 1.56 इंच का टच एमोलेड डिस्प्ले है। यह फिटनेस बैंड ब्लड में ऑक्सीजन लेवल और हार्ट-रेट को मॉनिटर करने में सक्षम है। इस बैंड में 30 स्पोर्ट्स के साथ छह ऑटो-डिटेक्ट ट्रैकर दिए गए हैं, जिसमें रनिंग और इनडोर साइकलिंग जैसी एक्टिविटी शामिल है।

बैटरी की बात करें तो एमाई बैंड 6 में 125mAh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 14 दिन का बैकअप देती है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में पूरे 2 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा फिटनेस बैंड में कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे

Mi Band 6 की कीमत

आपको बता दें कि Mi Band 6 को चीन में नॉन-एनएफसी और एनएफसी ऑप्शन में पेश किया गया था। इनकी कीमतें क्रमश: 229 चीनी युआन (करीब 2,500 रुपये) और 279 चीनी युआन (करीब 3,000 रुपये) है। उम्मीद की जा रही है कि भारतीय बाजार में इस फिटनेस बैंड की कीमत 2,000 से 3,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक एमआई बैंड 6 की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Mi Band 6 इस फिटनेस बैंड को दे सकता है कड़ी टक्कर

Mi Band 6 भारतीय बाजार में Infinix Band 5 को कड़ी टक्कर देगा। Infinix Band 5 की कीमत 1,799 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इनफिनिक्स बैंड 5 में 2.44 इंच के डिस्प्ले के साथ स्टेप काउंट, केलोरी काउंट, डिस्टेंस अलार्म रिमाइंडर और shake to take a picture जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फिटनेस बैंड में स्पोर्ट्स मोड्स से लेकर हार्ट-रेट मॉनिटर करने तक की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button