ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
खेल

कोहली को जो रूट का विकेट जल्दी लेने के लिए इस भारतीय गेंदबाज से करवाना चाहिए हमला, बना चुके हैं 386 रन

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को लार्ड्स टेस्ट मैच में जीत जरूर मिली, लेकिन इस मैच में जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी की थी और ऐसा लग रहा था कि, कहीं वो भारत के हाथों से मैच खींच ना लें। पहली पारी में वो 180 रन बनाकर नाबाद रहे थे और अपनी टीम को मजूबत स्थिति में ला खड़ा किया था। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 33 रन बनाए थे। वहीं लार्ड्स टेस्ट से पहले नाटिंघम में भी उन्होंने 64 और 109 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को खासा परेशान किया था। अब टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच और खेलने हैं और जाहिर है भारत के लिए जो रूट सबसे बड़ी मुसीबत बन सकते हैं।

अब विराट कोहली की टीम को जो रूट नाम की इस मुसीबत से निपटने का लिए क्या करना चाहिए इसके बारे में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने बताया है। पनेसर का मानना है कि, रूट नाम की इस मुसीबत की दवाई टीम इंडिया के पास जसप्रीत बुमराह के नाम पर मौजूद हैं। जो रूट दो टेस्ट मैचों में अब तक भारत के खिलाफ 386 रन दो शतक की मदद से बना चुके हैं। जसप्रीत बुमराह उन्हें चार में से दो पारियों में आउट कर चुके हैं। पनेसर का मानना है कि, रूट के खिलाफ बुमराह भारत का सर्वश्रेष्ठ दांव हैं।

पनेसर ने कहा कि भारत बुमराह के माध्यम से रूट पर जल्दी हमला कर सकता है और मोहम्मद सिराज एक और विकल्प है क्योंकि वह स्टंप पर हमला करते हैं। जो रूट आउट करने का तरीका पांचवीं स्टंप लाइन पर और ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करना है। विराट ने दूसरी पारी में उनके विकेट की योजना बनाई थी और बुमराह ने इसे अच्छी तरह से अंजाम दिया। विराट को फिर से रूट के खिलाफ एक योजना बनानी चाहिए। जो रूट पुल शाट अच्छा खेलते हैं इसलिए उसे शॉर्ट पिच गेंदें न फेंकें।

पनेसर ने टाइम्स आफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि, जब जो रूट क्रीज पर आएं तो विराट कोहली को तुरंत बुमराह को अटैक पर लाना चाहिए। बुमराह और सिराज दोनों में ही शुरुआत से ही बल्लेबाज पर दबाव बनाने की क्षमता है। उन्होंने दूसरी पारी में रूट के साथ यही किया और कप्तान ने अपना विकेट गंवा दिया। आपको रूट को फ्रस्टेट करके उसे अपनी स्थिति बदलने के लिए मजबूर करने की आवश्यकता है। वह एक प्रवाह के साथ बल्लेबाजी करना पसंद करता है। यदि प्रवाह नहीं हो रहा है, तो वह अपनी स्थिति और गेम प्लान बदल देगा। भारत यही चाहेगा और यही वो तरीका है जिससे टीम इंडिया जो रूट को जल्दी आउट कर सकती है।

Related Articles

Back to top button