ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
देश

कवर्धा, मुंगेली और बेमेतरा मेें भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर: प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से आने वाले 24 घंटों में कवर्धा, मुंगेली और बेमेतरा जिले में भारी बारिश के आसार बने हुए है। वहीं रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार, राजनांदगांव और गरियाबंद जिले में मध्यम और हल्की बारिश की आसार बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश के दौरान कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिरेगी। बारिश के प्रभाव से तापमान में भी गिरावट आएगा और मौसम में ठंडक बने रहेगी।

बीते कुछ दिनों से राहत की बारिश होने से अन्नदाताओं के चेहरे फिर से खिलने लगे हैं। मानसून तंत्र के प्रभाव से गुरुवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बादल छाने के साथ ही रुक रुक कर हल्की बारिश भी होती रही। रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश के प्रभाव से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रहा।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका गंगानगर, नारनौल, दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा विदर्भ और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 4.5 किमी ऊंचाई पर है। इसके प्रभाव से ही 20 अगस्त शुक्रवार को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बारिश होगी।

अभी तक आधे से अधिक ही भर पाए प्रदेश के जलाशय

भले ही इस साल मानसून अपने समय से पांच दिन पहले आया है, लेकिन मानसून की बेरुखी के चलते अभी तक प्रदेश के जलाशय आधे से थोड़े अधिक ही भर पाए हैं।

Related Articles

Back to top button