ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

राजधानी में 4 हजार लीटर केरोसिन के साथ आरोपी गिरफ्तार, ट्रक वालों को बेचता था

रायपुर: राजधानी पुलिस ने 4000 लीटर केरोसीन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला आमानाका थाने का है। आमानाका थाना प्रभारी ने बताया कि अटारी गांव के पास सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति केरोसिन अपने घर में डंप कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित से प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अलग-अलग जगहों से केरोसिन खरीदा करता था।

इसके बाद वह ट्रक वालों को यह केरोसिन बेचता था। काफी लंबे समय से यह काम कर रहा था। ट्रक ड्राइवर मालिकों को चूना लगा रहे थे। पेट्रोल की जगह वह मिलावट कर केरोसिन डाल रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपित तामेश्वर रत्नाकर पिता सुंदरलाल, उम्र 40 साल, सतनामी पारा, कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर निवासी है।

Related Articles

Back to top button