ब्रेकिंग
बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग गिरिडीह के बासाबूदा गांव में अंधविश्वास का खूनी खेल, डायन-बिसाही के आरोप में महिला की निर्मम हत्या लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सजी झुमरी तिलैया की सबसे बड़ी फल मंडी दहेज हत्या मामलों में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ रिश्तेदार होने मात्र से नहीं ठहरती आपराधि... पलामू के नावाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत और एक घायल डाल्टनगंज के नामकरण वाले ब्रिटिश अधिकारी के वंशज पहुंचे झारखंड, लातेहार और पलामू का किया दौरा झारखंड के 26 वर्षों के सफर में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास, सदर अस्पताल से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बदली...
खेल

तीसरे टेस्ट में भारत के प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव, इस खिलाड़ी की जगह अश्विन को मिलेगा मौका

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लीड्स में खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया जा सकता है। सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने वाली टीम इंडिया अपने स्टार स्पिनर आर अश्विन को तीसरे मैच में मौका दे सकती है। गेंदबाजी में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे रविंद्र जडेजा की जगह उनको प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है।

मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने अब तक इस सीरीज में दमदार खेल दिखाया है। नॉटिंघम में खेले गए पहले टेस्ट में आखिरी दिन भारत को 157 रन की जरूरत थी लेकिन बारिश की वजह से मैच ड्रा करार दिया गया। लार्ड्स में आखिरी दिन भारत ने पहल 272 रन का लक्ष्य रखा और फिर इंग्लैंड के 120 रन पर ढेर कर 151 रन की बड़ी जीत दर्ज की।

तीसरे टेस्ट में हो सकता है बदलाव

अब तक इस सीरीज में आर अश्विन को खेलने का मौका नहीं मिला है। मुख्य स्पिनर के तौर पर खेले जडेजा गेंदबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। पहले टेस्ट में उन्होंने 16 ओवर की गेंदबाजी करने के बाद एक भी विकेट नहीं हासिल किया। वहीं दूसरे टेस्ट में 28 ओवर की गेंदबाजी करने के बाद भी उनके विकेट का खाता खाली रहा। अब तक कुल 44 ओवर करने के बाद 98 रन खर्च कर जडेजा एक भी विकेट नहीं चटका पाए।

इंग्लैंड के मोइन अली को लार्ड्स टेस्ट में मौका दिया गया था जहां उन्होंने तीन विकेट हासिल किए। यह स्पिनर जडेजा से ज्यादा प्रभावशाली नजर आया। ऐसे में तीसरे टेस्ट में अश्विन को जडेजा की जगह खिलाया जा सकता है। वह प्रमुख स्पिनर हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी विकेट हासिल करने में कामयाब रहे थे।

Related Articles

Back to top button