ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
टेक्नोलॉजी

अब Driving License या RC की ऑरिजिनल कॉपी साथ में रखने की नहीं होगी जरूरत, इन ऐप्स से बनेगा काम आसान

नई दिल्ली। RC/DL : दिल्ली सरकार ने हाल ही में एक अपडेट में घोषणा की है कि नागरिकों को हर समय अपने साथ अपने ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (Driving license, registration certificate) आदि ले जाने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इन दस्तावेजों को DigiLocker या m-Parivahan मोबाइल ऐप में स्टोर किया जा सकता है, और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को वैरिफिकेशन के लिए दिखाया जा सकता है।

सरकार द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया है कि ये दस्तावेज मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act), 1988 के तहत मान्य हैं और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए समान कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त होंगे। नोटिस में कहा गया है कि डिजी-लॉकर या एम-परिवहन (Digi-locker or m-Parivahan)पर उपलब्ध ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को भी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के प्रावधानों के अनुसार ओरिजनल डॉक्यूमेंट के समान मान्यता दी गई है।

नोटिस में कहा गया है, “ट्रैफिक पुलिस और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की इंफोर्समेंट ब्रांच डिजिलॉकर और एम-परिवहन ऐप में दिखाए जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म को विधिवत स्वीकार करती है।”

ध्यान देने वाली एक जरूरी बात यह है कि इन सॉफ्ट कॉपी, या डिजिटल कॉपी को किसी व्यक्ति के ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के मूल रिकॉर्ड के रूप में स्वीकार्य नहीं माना जाएगा, यदि वे किसी अन्य रूप में बनाए गए हैं। डिजिलॉकर डॉक्यूमेंट्स और सर्टिफिकेशन के स्टोरेज, शेयरिंग और वेरिफिकेशन के लिए क्लाउड-आधारित प्लेटफॉर्म है।m-Parivahan ऐप लोगों को आसानी से ऑनलाइन सेवाओं या राजमार्ग परिवहन कार्यालयों से संबंधित सुविधाओं, सभी वैध RC/DL नंबरों तक पहुंचने की अनुमति देता है।

ऐसे डाउनलोड करें अपने फोन में ड्राइविंग लाइसेंस (DL) की कॉपी:

अपने फोन में सबसे पहले DigiLocker डाउनलोड करना होगा।

फिर अपना नया अकाउंट बनाना या Log In करना होगा

यूजर्स DigiLocker में साइन-अप करने के लिए अपने फोन नंबर और आधार नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अब DigiLocker ऐप पर जाकर अपने यूजरनेम और 6 डिजिट पिन से साइन-इन करना होगा।

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को यहां डालना होगा।

Sign-In होने के बाद आपको Get Issued Documents पर क्लिक करना होगा।

उसके बाद सर्च बार में Driving Licence सेलेक्ट करना होगा।

Related Articles

Back to top button