ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
देश

वायुसेना के ‘ब्रह्मास्त्र’ तेजस पर सवार हुए IAF चीफ भदौरिया, परखी लड़ाकू विमान की क्षमता

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने देश में ही बनाए गए हल्के लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भर कर एक बार फिर उसकी संचालन तथा मारक क्षमता को परखा है। देश के प्रमुख रक्षा उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा बनाया गया तेजस विमान पहले से ही वायु सेना के बेड़े में शामिल है और अब उसके उन्नत संस्करण तैयार किए जा रहे हैं।

वायु सेना प्रमुख मंगलवार और बुधवार को अपने दो दिन के बेंगलुरु दौरे के दौरान वायु सेना की विभिन्न इकाईयों में गए। उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ तथा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के कुछ केंद्रों का भी दौरा किया। वायुसेना के अधिकारियों ने एयर चीफ मार्शल को विभिन्न परियोजनाओं और संचालन संबंधी परीक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने विमान परीक्षण से संबंधित प्रतिष्ठानों की चुनौतियां के संदर्भ में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और उनसे बदलती जरूरतों के अनुसार काम करने को कहा।

वायु सेना प्रमुख ने विमान संबंधी सॉफ्टवेयर का विकास करने वाले केंद्रों का भी दौरा किया। सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में स्वदेशी करण पर बल देते हुए उन्होंने लड़ाकू विमानों में विभिन्न हथियार प्रणालियों के एकीकरण तथा विमानों की मारक क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम करने पर जोर दिया। उन्होंने एचएल के इंजीनियरों से भी मुलाकात की और वायुसेना की भविष्य की जरूरतों के बारे में चर्चा की। बाद में उन्होंने तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भी भरी।

Related Articles

Back to top button