ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
देश

जनता की समस्याओं को लेकर रायपुर और बिरगांव नगर निगम का घेराव करेगी भाजपा

रायपुर: रायपुर और बिरगांव नगर निगम में व्याप्त समस्याओं को लेकर 26 अगस्त को भाजपा ने घेराव की रणनीति बनाने के लिए एकात्म परिसर में बैठक की। बैठक में पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह अनिर्णय की सरकार है। ढाई साल में यह किसी कार्य को करने या न करने का निर्णय तक नहीं ले पा रही है। हम कांग्रेस सरकार से पूछना चाहते हैं कि उसने आखिर ढाई साल में इस शहर की जनता के लिए किया क्या?

इस शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। स्वास्थ्य विफलता के कारण डेंगू का प्रकोप पूरे शहर में है। इसके रोकथाम के उपाय किए जाएं। जनता को 24 घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए और वार्डों में अधूरे विकास कार्य को पूर्ण करें। भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह सरकार संपत्ति कर आधा करने का वायदा की थी।

आज घर घर पटवारियों को लेकर नाप रही है और संपत्ति कर में इजाफा कर रही है। बैठक को पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, सुभाष तिवारी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने संबोधित किया। बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि 26 अगस्त की सुबह 11 बजे जनता की समस्याओं को लेकर रायपुर नगर निगम के 10 जोन और बिरगांव नगर निगम का भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता घेराव करेंगे।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, ओंकार बैस, रसिक परमार, जयंती पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button