ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

साइंस कॉलेज में अंतिम वर्ष के रिजल्ट अटके, PG में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीयन 31 तक

रायपुर : साइंस कॉलेज में अंतिम वर्ष के करीब 200 से अधिक छात्रों के परीक्षा परिणाम अब तक घोषित नहीं हुए हैं। कॉलेज प्रबंधन द्वारा इसका कारण प्रायोगिक परीक्षा में देरी बताया है। नैक की टीम के निरीक्षण को लेकर होने वाली तैयारियों का हवाला भी दिया गया है। इधर, रिजल्ट जारी नहीं होने की वजह से छात्र काफी परेशान चल रहे हैं। हालांकि, इसे देखते हुए रविवि ने पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 24 से बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दी है।

उधर, ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है और करीब आधी सीटें ही भर पाई हैं। रविवि के अधिकारियों ने बताया कि अब बची हुई सीटों में दूसरे चरण में छात्रों को मौका दिया जाएगा।

अटके परीक्षा परिणाम पर छात्रों ने कहा

1. फाइनल इयर का रिजल्ट जारी नहीं होने से पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला नहीं हो पा रहा है। हमने कॉलेज प्रबंधन से चर्चा की, लेकिन रिजल्ट जारी करने को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी जा रही है।

-शिवा चंद्राकर, छात्र, साइंस कालेज

2. रिजल्ट जारी करने के लिए कॉलेज प्रबंधन से लगातार मांग की जा रही है। जल्द जारी नहीं हुआ तो पीजी में प्रवेश के लिए दाखिला ही नहीं हो पाएगा। हमारी मांग है कि जल्द परिणाम जारी हो।

-गौरव साहू, छात्र, साइंस कालेज

वर्जन

प्रायोगिक परीक्षा में देरी की वजह से परिणाम अब तक जारी नहीं हो पाए हैं। जल्द ही रिजल्ट जारी करेंगे।

– राजीव गुहे, परीक्षा प्रभारी, साइंस कॉलेज

Related Articles

Back to top button