ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ... Kanha National Park: कान्हा में 5 बाघों की मौत से हड़कंप; न शिकारी, न आपसी संघर्ष, 'अदृश्य दुश्मन' ब...
खेल

बैंक कर्मचारी हैं तो आपके लिए आई सबसे बड़ी खबर, Pension में मिला जबरदस्‍त हाइक

नई दिल्‍ली। मोदी सरकार ने Sarkari Bank Pensioner को त्‍योहार से पहले बड़ा गिफ्ट दिया है। उनकी पेंशन में जबर्दस्‍त इजाफा किया है। फाइनेंस सेक्रेटरी की मानें तो बैंक कर्मचारियों के Pension Payout की 9284 रुपए की सीमा को बढ़ाकर 30 से 35 हजार रुपए कर दिया गया है। साथ ही NPS के तहत बैंकरों का Employee Pension के लिए योगदान 10 फीसद से बढ़ाकर 14 फीसद कर दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक में इसका ऐलान किया।उन्‍होंने कहा कि बैंकरों ने Covid 19 Mahamari के दौरान बेहतरीन ढंग से अपनी ड्यूटी निभाई। इसके लिए सरकार उनकी प्रशंसा करती है।

FM ने बताया कि एक्‍सपोर्ट कारोबारियों की जरूरत को ध्‍यान में रखकर बैंकों से बात हुई है। इसके अलावा उद्योग के बड़े दिग्‍गजों से भी मुलाकात अच्‍छी रही।

FM ने बताया कि Fintech sector को भी अच्‍छे बैंकिंग सपोर्ट की जरूरत है। कई ऐसे सेक्‍टर उभर रहे हैं, जिन्‍हें बैंकों से पूंजी का सहारा चाहिए। बैंकों से कहा गया है कि वे नॉर्थईस्‍ट राज्‍यों के लिए अच्‍छी योजना लेकर आएं। उन्‍हें राज्‍यवार प्‍लान बनाकर देना चाहिए ताकि वहां एक्‍सपोर्ट और दूसरे काम को बढ़ावा मिल सके।

FM ने बताया कि पूर्वी भारत में डिपॉजिट में इजाफा हुआ। लेकिन हमें Loan की जरूरतें भी पूरी करनी हैं। रेवेप्‍यू सेक्रेटरी तरुण बजाज ने कहा कि डायरेक्‍ट ओवरसीज लिस्टिंग पर अभी बातचीत चल रही है। बैंकों को स्‍ट्रैटेजिक सेक्‍टर में अपनी उपस्थिति बढ़ानी होगी।

इससे पहले वित्त सचिव टी वी सोमनाथन ने मंगलवार को कहा था कि सरकार बैंक गारंटी के विकल्प के तौर पर बीमा बांड पेश करने पर विचार कर रही है। सोमनाथन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उद्योग प्रमुखों की बैठक के दौरान यह घोषणा की। बैंक गारंटी आमतौर पर ऋण देते समय मांगी जाती है और सामान्य रूप से गिरवी संपत्ति के तौर पर इसकी जरूरत होती है। एक बीमा बांड भी गारंटी की तरह है लेकिन इसके लिए किसी प्रकार की रहन की जरूरत नहीं होती।

Related Articles

Back to top button