ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

गुजरात बोर्ड ने जारी किए 10वीं रिपीटर परीक्षा के नतीजे, लड़कियों ने मारी बाजी

 गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं रिपीटर परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। छात्र-छात्राएं GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपने परिणाम व स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। जारी हुए परिणाम के अनुसार, 30,012 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है यानि 10.04 प्रतिशत परिणाम रहा है। इनमें से लड़कों का 8.77 प्रतिशत और लड़कियों का पास प्रतिशत 12.75 रहा है।

बता दें कि, 15 जुलाई, 2021 से रिपीटर परीक्षा आयोजित की थी। इस परिणाम घोषित किए गए हैं। गुजरात 10वीं रिपीटर परीक्षा 2021 के लिए कुल 3,26,505 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। कुल 2,98,817 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। नोटिस के मुताबिक, छात्रों को अपने प्रमाणपत्रों के लिए अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा।

बोर्ड स्कूलों को मूल मार्कशीट, प्रमाण पत्र और एसआर भेजेगा। बोर्ड जब भी डॉक्यूमेंट्स भेज देगा, वह स्कूलों को सूचित करेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट स्कूलों से कलेक्ट कर सकते हैं। इससे पहले GSEB ने 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स रिपीटर्स एग्जाम 2021 का परिणाम जारी किया था और बोर्ड ने कुल 27.83% पास प्रतिशत दर्ज किया था

GSEB SSC Repeater Result 2021: ऐसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘GSEB SSC (रिपीटर/प्राइवेट/आइसोलेटेड)’ की लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना छह अंकों वाली सीट संख्या भरकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर अपना परिणाम दिखेगा, इसे डाउनलोड कर लें।

Related Articles

Back to top button