ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

कल्याण सिंह के घर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश, परिजनों को दी सांत्वना

अलीगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अलीगढ़ में स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एएमयू वीसी तारिक मंसूर द्वारा कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर एएमयू में पोस्टर लगाकर निंदा के मामले को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ सहित पूरे देश में देश तोड़ने, विकास के रथ को रोकने की मानसिकता वाली विचारधारा के लोग सक्रिय हैं, लेकिन देश और समाज उनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगा। देश तोड़ने और देश विरोधी गतिविधि करने वाले लोगों का इलाज करना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अच्छी तरह जानते हैं।

अलीगढ़ में बुधवार दोपहर 1:00 बजे मैरिस रोड स्थित आवास पर पहुंच कर कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ गमगीन परिजनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को धनी व्यक्तित्व ,कुशल प्रशासक, लोकप्रिय राजनेता, प्रबुद्ध वक्ता, कौशल योजनाकारक और अच्छी योजना बनाकर उसका कुशल क्रियान्वयन करने वाले व्यक्ति थे। वह हमेशा मिशन के प्रतिदृढ़ संकल्पित रहते थे। वह हमेशा युवाओं का मनोबल बढ़ाते थे। उन्होंने इंदौर के एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान कहा था। युवा पराक्रम से कुछ प्राप्त करें परिक्रमा के चक्कर में ना पड़े। उनका कहना था युवा अपने पुरुषार्थ से कुछ प्राप्त करें परिक्रमा कर प्राप्त करने के चक्कर में ना रहे। आज मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के पास आया हूं। मैंने गमगीन उनके पुत्र एवं एटा के भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू व अन्य परिजनों को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति रखने की सांत्वना दी है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने एएमयू वीसी तारिक मंसूर द्वारा कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर एएमयू में पोस्टर लगाकर निंदा के मामले को निंदनीय बताने के साथ कहा कि देश का माहौल बिगाड़ने व तोड़ने की मानसिकता की विचारधारा वाले लोग अलीगढ़ सहित पूरे देश में कार्य कर हैं। चाहे जेएनयू में हिंदुस्तान तेरे टुकड़े होंगे या बंगाल में देश विरोधी नारे बाजी हुई हो। देश तोड़ने की मानसिकता की विचारधारा वाले लोग मोदी के दौड़ते विकास रथ को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। प्रगति के मार्ग पर जा रहा है। देश में बिना भेदभाव के हर धर्म, हर वर्ग के  अंतिम व्यक्ति का विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्य के क्रियान्वयन में रामलाल व रमजान भाई का भेदभाव नहीं देखा जा रहा है, लेकिन फिर भी देश विरोधी मानसिकता वाले लोग देश की शांति को भंग करना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता और समाज इस प्रकार की मानसिकता को कभी स्वीकार नहीं करेगा। ऐसी मानसिकता वाले लोग जल्द बेनकाब होंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश विरोधी नारेबाजी, देश विरोधी गतिविधि करने वाले लोग का उपचार करना अच्छी तरह से जानते हैं।

Related Articles

Back to top button