ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

कुंभ के आयोजन में भ्रष्टाचार के आरोपों पर BJP का जवाब- हिन्‍दू आस्‍था पर चोट कर रहा विपक्ष

लखनऊ: कुंभ के आयोजन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मटका प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि साल 2019 में आयोजित कुंभ मेला इतिहास में दर्ज है। गिनीज वल्र्ड ऑफ रिकॉर्ड ने कुंभ को अपने यहां जगह दी है। विपक्षी पाटिर्यों को यह बात हजम नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने कुंभ के आयोजन को लेकर सरकार की उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ की थी, लेकिन समाजवादी पार्टी व आम आदमी पार्टी को आस्था पर सवाल खड़े करने से फुर्सत नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान मेडिकल उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार करने वाली केजरीवाल सरकार शुरुआत से ही हिन्दू आस्था और संस्कृति पर सवाल खड़े करने की कोशिश करती रही है।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कभी भी कुंभ का इतना भव्य और दिव्य आयोजन नहीं हुआ। सरकार ने 2019 कुंभ में श्रद्धालुओं के लिए जो सुविधाएं व व्यवस्थाएं की थीं, साफ-सफाई की जो व्यवस्था थी वह खुद में नजीर बन चुकी है। कुंभ स्वच्छ भारत की बेमिसाल तस्वीर थी। कुंभ को एक स्थान पर सबसे अधिक भीड़ एकत्र होने, सबसे बड़े स्वचछता अभियान और सार्वजनिक स्थान पर सबसे बड़े चित्रकला कार्यक्रम के आयोजन पर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है, जो बहुत बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने कुंभ के नाम पर सिर्फ लूट की है, लेकिन योगी सरकार ने संतों और श्रद्धालुओं को विश्वस्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई। 10 हजार से अधिक सफाई कर्मियों की तैनाती की गई। उन्होंने कहा कि कुंभ हिन्दू आस्था और संस्कारों से जुड़ा हुआ। समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी का रवैया शुरू से ही हिन्दू आस्था और हिन्दू संस्कारों के प्रति खराब रहा है।

सिंह ने कहा विपक्ष के पास कोई मुददा नहीं बचा है। इसलिए वह अब आस्था पर सवाल खड़े करने में व्यस्त हैं। पहले राम मंदिर निर्माण को लेकर सवाल उठा रहे थे और अब कुंभ आयोजन पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा सरकार ने हिन्दू धर्म की आस्था के केन्द्र राम मंदिर का निर्माण शुरू कराया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का मंदिर अब आकार ले रहा है। जो विपक्षी पाटिर्यों को खटक रहा है। वह कभी भी राम मंदिर का निर्माण आयोध्या में नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या समेत सभी धार्मिक, संस्कृतिक, ऐतिहासिक स्थलों पर विश्वस्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button