ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

भारत को मिल सकती हैं पहली महिला सीजेआई, SC कॉलेजियम के नौ जजों के नाम पर केंद्र की सहमति

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से भेजे गए  नौ जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इन 9 जजों में तीन महिला जज भी शामिल हैं। आने वाले समय में इन तीन महिला जजों में से कोई भारत की पहली चीफ जस्टिस बन सकती हैं। कॉलेजियम ने जिन तीन महिला जजों के नामों की सिफारिश की है, उनमें कर्नाटक हाईकोर्ट की जस्टिस बीवी नागारत्ना, तेलंगाना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश हिमा कोहली, गुजरात हाईकोर्ट की जस्टिस बेला त्रिवेदी भी हैं।

इन जजों के नाम को भी मंजूरी
कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका, गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ, सिक्किम हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश  जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, सीटी रविकुमार (केरल हाईकोर्ट में न्यायाधीश) और एमएम सुंदरेश (केरल हाई कोर्ट में न्यायाधीश) शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट में मौजूदा समय में 24 न्यायाधीश हैं। नौ जजों की नियुक्ति के बाद भी एक पद शीर्ष न्यायालय में खाली रह जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में कॉलेजियम में चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना, और जस्टिस उदय यू ललित, एएम खानविलकर, धनंजय वाई चंद्रचूड़ और एल नागेश्वर राव शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button