ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

विराट कोहली की खराब फार्म का जहीर खान ने किया बचाव, कहा- सचिन व पोंटिंग को भी हुई थी दिक्कत

नई दिल्ली। विराट कोहली की खराब फार्म और उनके द्वारा लगातार रन नहीं बनाना टीम इंडिया के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट फैंस को भी निराश कर रहा है। विराट कोहली की खराब फार्म को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स अपनी-अपनी तरह से उन्हें राय दे रहे हैं। गावस्कर ने तो यहां तक कह दिया कि, उन्हें एक बार सचिन तेंदुलकर को काल कर सलाह लेनी चाहिए। कोहली की खराब फार्म के बारे में कई दिग्गजों को कहना है कि, वो जल्दी ही कुछ बड़ा करेंगे और शतक भी लगाएंगे। अब विराट कोहली के खराब फार्म के बाद टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने उनका समर्थन किया है।

विराट कोहली हेडिंग्ले टेस्ट मैच की पहली पारी में 7 रन पर आउट हो गए इसके बारे में बात करते हुए जहीर खान ने कहा कि, सभी महान खिलाड़ियों को अपने करियर में कभी ना कभी इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ता है। जहीर खान के मुताबिक सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के क्रिकेट करियर में भी इस तरह का खराब वक्त आया था और वो भी इस तरह के फेज से गुजरे थे। कोहली भी अपनी इन गलतियों से सबक लेंगे और जल्दी ही वापसी करेंगे। विराट कोहली ने इंग्लैंड में अब तक पिछली चार पारियों में सिर्फ 69 रन बनाए हैं और इसमें उनका बेस्ट स्कोर 42 रन रहा है।

क्रिकबज के साथ बात करते हुए जहीर खान ने कहा कि, ऐसा नहीं है कि इस तरह कि स्थिति का सामना सिर्फ कोहली ही कर रहे हैं। लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ियों के करियर में इस तरह का वक्त आता है। रिकी पोंटिंग को ही आप देखें तो वो जब भी भारत आते थे स्पिनर्स के खिलाफ उन्हें दिक्कत होती थी। हर बल्लेबाज के करियर में ऐसा दौर आता है जब उसे किसी खास गेंदबाज के खिलाफ खेलने में दिक्कत होती है। ये विराट के लिए खराब वक्त है जो गुजर जाएगा और वो बड़ी पारी खेलने के लिए जरूर अपने खेल में सुधार लाने की कोशिश कर रहे होंगे।

Related Articles

Back to top button