ब्रेकिंग
Vinesh Phogat vs WFI: एशियन गेम्स ट्रायल में विनेश फोगाट का जलवा; 53 किलो वर्ग में ज्योति को 7-1 से ... Haryana Roadways News: हरियाणा के बस अड्डों से हटेगा अतिक्रमण; अनिल विज का बड़ा एक्शन प्लान, यात्री स... Panipat Politics: हरियाणा की राजनीति का नया केंद्र बना पानीपत; BJP संगठन और सरकार में बढ़ता दबदबा Faridabad Crime News: फरीदाबाद में 13 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी; पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्ता... Deepender Hooda on Haryana Crime: हरियाणा 'अपराध की राजधानी' बन गया है; दीपेंद्र हुड्डा का सरकार पर ... Palwal Police Encounter: पलवल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; 4 शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में... Yamunanagar Weather News: यमुनानगर में मौसम ने बदली करवट; आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मि... Morena Sand Mafia News: चंबल में रेत माफिया पर प्रशासन का सबसे बड़ा प्रहार; आधी रात हाईवे पर उतरे कले... Bhopal Fire News: गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग; 9 घंटे की मशक्कत के बाद पाया... Organ Donation Bhopal: ब्रेन डेड महिला ने दी दो लोगों को नई जिंदगी; परिजनों के फैसले से मानवता की मि...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button