ब्रेकिंग
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज: मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह बने दावेदार; खतरे में सुक्... भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' ने बचाई 700 ग्राम की मासूम की जान! नवांशहर में मिला ₹3 ल... गोरखपुर में खाकी शर्मसार: डायल-112 के सिपाही ने 10 साल की बच्ची से की दरिंदगी और हत्या; बर्खास्त, लग... रायबरेली में जमीन धंसने से हुआ बड़ा खुलासा, मिली 2000 साल पुरानी 'कुषाणकालीन नगरी' जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आर... दिल्ली में गर्मियों में कंस्ट्रक्शन और सर्दियों में गाड़ियों का धुआं बना रहा हवा जहरीली, केंद्र ने स...
देश

सीआईएसएफ को मिली नई अतिरिक्त महानिदेशक, दबंग आईपीएस अफसर नीना सिंह को दी गई जिम्मेदारी

1989 बैच की आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को प्रतिनियुक्ति के आधार पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि नीना सिंह इस पद पर 31 जुलाई 2024 (उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख) या अग्रिम आदेश तक (जो भी पहले आए) अपनी सेवाएं देंगी। नीना राजस्थान पुलिस में डीजी के पद पर काम रह चुकी हैं।

वर्ष 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी नैना सिंह मूलतः बिहार के दरभंगा की रहने वाली हैं। 1989 में यूपीएससी एग्जाम पास करने के बाद उन्हें मणिपुर कैडर मिला था। शादी के बाद इन्हें राजस्थान कैडर मिला था। उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था। इसके बाद उन्होंने JNU से मास्टर्स किया था. इसके बाद एक और मास्टर्स डिग्री के लिए वो UK की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी भी गई थीं।

राष्ट्रपति पुलिस पदक सहित कई सम्मान मिल चुके
राजस्थान पुलिस ने तेजतर्रार अफसर नीना सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक सहित विशिष्ट सम्मान मिल चुके हैं। नीना सिंह अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए राजस्थान और देश में हमेशा चर्चित रही है।

कई महत्वपूर्ण केस सुलझाए हैं नीना सिंह ने
आईपीएस नीना सिंह 6 वर्ष तक CBI में Joint Director के पद पर रहीं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण केसों की गुत्थी को सुलझाया। नीना सिंह ने CBI में रहते शीना बोरा हत्याकांड, जिया खान केस, JK क्रिकेट घोटाला, बॉम्बे ब्लास्ट केस, मायावती का NRHM भ्रष्टाचार आदि केसों को हल किया है।

महिलाओं के लिए भी किया महत्वपूर्ण काम
नीना सिंह महिलाओं के प्रति काफी संवेदनशील रही हैं। राजस्थान में राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव रहते हुए नीना सिंह ने महिलाओं के लिए कई सुरक्षा प्रणालियां बनाई। राजस्थान के महिला आयोग का प्रशासनिक ढांचा तैयार करने का श्रेय आईपीएस नीना सिंह को ही है।

Related Articles

Back to top button