ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
देश

चेन्नई में निगरानी पोत विग्रह भारतीय तटरक्षक बल में शामिल, राजनाथ सिंह बोले- दुनियाभर में हो रहे बदलाव चिंता का विषय

चेन्नई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनियाभर में हो रहे बदलाव हमारे लिए चिंता का विषय है। इस उथल-पुथल के समय हमें अपने पहरेदारों को मजबूत रखना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हालांकि, ये चुनौतीपूर्ण समय हमें एक अवसर भी प्रदान करता है, जिसका हमें लाभ उठाना चाहिए। राजनाथ ने कहा कि वैश्विक सुरक्षा, सीमा विवाद और समुद्री प्रभुत्व के कारण दुनियाभर के देश अपनी सैन्य शक्ति के आधुनिकीकरण और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

चेन्नई में निगरानी पोत विग्रह को भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया

बता दें कि आज तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में निगरानी पोत विग्रह को भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया है। इस दौरान सेना प्रमुख जनरल एम.एम.नरवणे भी मौजूद रहे।

2008 मुंबई हमले के बाद से समुद्री मार्ग से नहीं हुई कोई आतंकी दुर्घटना

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सुरक्षा क्षमताओं में वृद्धि का परिणाम है कि 2008 के मुंबई हमले के बाद से समुद्री मार्ग से कोई आतंकवादी दुर्घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस पोत की कमीशनिंग हमारी तटीय रक्षा क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में हमारी लगातार बढ़ती आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।

jagran

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेन्नई में कहा कि हमारा देश इन घटनाओं से अछूता नहीं रह सकता। यह हमारे जैसे देश पर अधिक लागू होता है। एक ऐसा देश होने के नाते जिसका हित सीधे हिंद महासागर से जुड़ा हुआ है। रक्षा मंत्री ने कहा कि रिपोर्टस् बताती हैं कि अगले 1-2 साल में यानी 2023 तक दुनियाभर में सुरक्षा पर 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डालर तक खर्च पहुंच सकता है।

jagran

हालांकि, अधिकांश देशों के पास पूरे वर्ष के लिए इस स्तर का बजट भी नहीं है और अगले 5 वर्षों में इसके कई गुना बढ़ने की उम्मीद है। मंत्री ने आगे कहा कि दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। आर्थिक, राजनीतिक और व्यापार संबंध में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। दूसरे देशों से आने वाली अगली खबरों के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button